IAS की कोचिंग कराने के बहाने अफसर की बेटी से दिल्ली में रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 22 Oct 2020

IAS की कोचिंग कराने के बहाने अफसर की बेटी से दिल्ली में रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया

लखनऊ। अमरोहा के एक विभाग में तैनात सरकारी अधिकारी की बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को आईएएस की कोचिंग कराने का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

अधिकारी का परिवार जिले में ही रहता है। शहर के मोहल्ला अहमद नगर निवासी एक युवक का उनके घर आना जाना है। वह उनकी बेटी को पढ़ाता भी था। आरोप है कि युवक ने उसे आईएएस परीक्षा की तैयारी कराने का झांसा दिया। इसके बाद छात्रा अपने भाई के साथ दिल्ली चली गई। दोनों भाई-बहन वहां युवक के ही साथ रहते थे। आरोप है कि इस बीच एक दिन छात्रा को अकेला देख आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, अश्लील वीडियो भी बना ली।

किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। दिल्ली से वापस लौटने के बाद भी आरोपी छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने लगा। बीती 24 सितंबर को जब वह दवा लेने जा रही थी तब छेड़खानी की। जानकारी पर पुलिस ने उसका शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया। इसके बाद 12 अक्तूबर को छात्रा जब अपने भाई के साथ बाजार जा रही थी, तब रास्ते में आरोपी युवक व उसके दो साथी मिले।

छात्रा के फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। भाई के साथ मारपीट की। शहर कोतवाल रवींद्र सिंह ने मामले में आरोपी धर्मेंद्र व उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की बात कही। बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *