एयरपोर्ट पर महिला यात्रियों की निजी अंगों की जांच के लिए उतरवाए कपड़े, कई देश नाराज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 28 Oct 2020

privet part

कतर। कतर में दोहा एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रेलिया जा रही महिला को शारीरिक जांच से गुजरना पड़ा। इस दौरान उनके प्राइवेट पार्ट्स की भी जांच की गई। इस घटना के सामने आने के बाद मुद्दा गरमा गया है। दोनों देशों के बीच तल्खी देखी जा रही है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री ने बुधवार को कहा, कतर के अधिकारियों ने महिलाओं के साथ इस व्यवहार पर खेद व्यक्त किया।

ऑस्‍ट्रेलिया के विदेश मंत्री ने कहा कि ऐसा व्यवहार 10 अलग-अलग विमानों में यात्रा कर रही, महिला यात्रियों के साथ हुआ है। इससे पहले भी एक गर्भवती महिला को कतर एयरवेज के विमान से उतरने के लिए मजबूर कर दिया गया था। इस दौरान उनके प्राइवेट पार्ट्स की भी जांच की गई थी। आपको बता दें कि कुछ समय पहले कतर एयरपोर्ट के बाथरूम से एक नवजात बच्‍चा लावारिस अवस्था में मिला था।

10 विमान की महिला यात्रियों के साथ ऐसा बर्ताव

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मारिज पायने ने बुधवार को को कहा कि विमानों की संख्या पहले की तुलना में बहुत अधिक थी। उन्होंने संसद को बताया कि कुल 10 विमान की महिला यात्रियों के साथ ऐसा बर्ताव किया गया। पायने ने कहा कि 18 महिलाएं (13 ऑस्ट्रेलिया की थीं) को 2 अक्टूबर को सिडनी जाने के दौरान ऐसी परिस्थितियों से गुजरा पड़ा। इनमें एक फ्रांस की महिला भी शामिल थी।

ऑस्ट्रेलिया के विदेश मामलों और व्यापार विभाग के प्रमुख फ्रांसिस एडम्सन ने कहा कि ऐसी गहन पूछताछ कैसी हो सकती है। यह बहुत ही गंभीर और परेशान करने वाला मामला है। अधिकारियों ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया भी अन्य देशों के साथ दोहा के समक्ष इस मामले को गंभीरता से उठाने की तरफ आगे बढ़ रहा है। हालांकि उन्होंने उन देशों का नाम लेने से इनकार कर दिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *