बिहार की रैली में PM मोदी बोले – पहले जो सरकार में थे, उनका मूल मंत्र ही रहा है – ‘पैसा हजम, परियोजना खत्म’

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 349 शब्द|📅 28 Oct 2020

बिहार की रैली में PM मोदी बोले - पहले जो सरकार में थे, उनका मूल मंत्र ही रहा है - 'पैसा हजम, परियोजना खत्म'

दरभंगा। बिहार में पहले चरण की वोटिंग के बीच PM नरेंद्र मोदी बुधवार को दरभंगा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि NDA की पहचान है, जो कहते हैं वो करते हैं। आत्मनिर्भर बिहार का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने में जरूर सफल होंगे। समाज को बांटने वाले सतर्क रहने की जरूरत है। आत्मनिर्भर बिहार में उद्योगों के लिए नए अवसर बनेंगे। युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार के अवसर बनेंगे। मिथिलांचल को पीएम पैकेज से काफी फायदा हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जो सरकार में थे उनका मंत्र रहा पैसा हजम परियोजना खत्म। उन्हें कमीशन शब्द से इतना प्रेम था कि कनेक्टिविटी पर कभी ध्यान ही नहीं दिया। कोसी महासेतु के साथ क्या हुआ सब जानते हैं। अटल बिहार वाजपेयी ने कोसी महासेतु पर काम शुरू किया। केंद्र में एनडीए और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनने के बाद कोसी महासेतु का काम तेजी से आगे बढ़ा और पूरा हुआ। बिहार के विकास का अगला चरण है आत्मनिर्भर बिहार।

सीता के मायके में PM मोदी ने लिया अयोध्या के राम मंदिर का नाम

पीएम मोदी ने कहा, ‘अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनाया जा रहा है… राजनीति में जो लोग हमसे (मंदिर निर्माण की) तारीख पूछते थे वे अब तालियां बजाने को मजबूर हैं…यह बीजेपी और एनडीए की पहचान है, हम वही करते हैं जो हम वादा करते हैं।’ पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए मतलब भाजपा, जेडीयू,HAM पार्टी और विकासशील इंसान पार्टी के उम्मीदवारों को वोट करिए। एनडीए उम्मीदवारों को दिया गया वोट विकास को गति देगा। देश में पहली बार ये हुआ है, जब मैनिफेस्टो को उठाकर ये आकलन लगाया जा रहा है कि आगे कौन सा कदम सरकार उठाने वाली है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘पान,माछ आ मखान सँ समृद्ध अई गौरवशाली भूमि पर आबि क हम अहां सभ के प्रणाम करैत छी। महाकवि विद्यापति ने कभी मां सीता से प्रार्थना की थी, कहा था। जन्मभूमि अछि ई मिथिला, संभारू हे माँ तनी आबि के अप्पन, नैहर संभारू हे माँ! आज मां सीता अपने नैहर को प्रेम से तो देख ही रही होंगी।’

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *