पंजाब के प्रसिद्ध उद्योगपति व GNA ग्रुप के मालिक के बेटे ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, फगवाड़ा
पंजाब के फगवाड़ा के प्रसिद्ध इंडस्ट्रलिस्ट व जीएनए ग्रुप के मालिक जगदीश सिंह सेहरा के बेटे गुरिंदर सिंह ने गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें रामामंडी के जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल गुरिंदर सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक आटो इंटरप्राइजेज जीएनए ग्रुप के मालिक जगदीश सिंह सेहरा के बेटे गरिदर सिंह ने आज किसी कारणवश खुद को गोली मार ली है। खुद को गोली मारने को लेकर अभी तक कोई बात स्पष्ट नहीं हो सकी है। आखिर गुरिंदर सिंह ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया, इस पर सभी चुप्पी साधे हुए हैं।

जौहल अस्पताल के डा. बीएस जौहल ने बताया कि गोली गुरिंदर की कनपटी पर लगी है। जिससे उनकी हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। उधर, इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण कोई भी कुछ बताने से परहेज कर रहा है।

आपको बता दें कि जीएनए ग्रुप पंजाब में प्रसिद्ध उद्योगपति जगदीश सेहरा का है। जीएनए ग्रुप की यूनिवर्सिटी है और इनका पंजाब में आटो पार्ट्स का बड़ा कारोबार है। उद्योगपति के बेटे ने खुद को गोली क्यों मारी, अभी तक इस पर कोई कुछ नहीं बता रहा है।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *