
डेली संवाद, लुधियाना/जालंधर
नकोदर में बीड़ी और सिगरेट बना कर अरबों रुपये इकट्ठा करने वाले मरवाहा का कनेक्शन उत्तर भारत के सबसे बड़े आर्किटेक्ट फर्म से भी जुड़ गया है। लुधियाना में दो बड़े आर्किटेक्ट के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने दबिश दी है।
इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग के डायरेक्टर अवधेश मिश्रा और उनकी टीम लुधियाना में आर्किटेक्ट से मरवाहा की अकूत संपत्ति के बारे में पूछताछ कर रही है। इनकम टैक्स के अधिकारियों को गुप्त जानकारी मिली है कि मरवाहा के रियल एस्टेट कारोबार को ये दोनों आर्किटेक्ट डील करते हैं। मरवाहा की अकूत संपति कहाँ कहां इन्वेस्ट की गई है, ये दोनों आर्किटेक्ट पूरी जानकारी दे सकते हैं।
बीड़ी बनाकर अरबों रुपये इकठ्ठा करने वाले मरवाहा का पंजाब में रियल एस्टेट समेत टोयटा और अन्य कपंनियों की कारों का शोरूम भी है। अब पंजाब, जम्मू और दिल्ली की इनकम टैक्स की टीम कई दिनों से मरवाहा की अकूत संपत्ति के बारे में खोजबीन कर रही है।
स्कूटर पर बीड़ी बेचने वाला कैसे बना अरबपति
आपको बता दें कि मरवाहा कभी नकोदर कस्बे में बीड़ी बनाकर बेचा करता था। बीड़ी का धंधा ऐसे चल निकला कि वह सिगरेट भी बनाना शुरू कर दिया। बीड़ी और सिगरेट बनाकर बेचने वाला मरवाहा आज अरबों रुपये का मालिक है। उसके पास आलीशान बंगला, कोठी और दिल्ली व चंडीगढ़ जैसे शहरों में फार्म हाउस है। स्कूटर पर बीड़ी बेचने वाला मरवाहा आज कई लग्जरी गाड़ियों का मालिक भी है।








