सहायक जेल अधीक्षक को 15,000 रुपए रिश्वत लेते विजीलैंस की टीम ने रंगे हाथों दबोचा

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 171 शब्द|📅 29 Oct 2020

सहायक जेल अधीक्षक को 15,000 रुपए रिश्वत लेते विजीलैंस की टीम ने रंगे हाथों दबोचा

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मॉडर्न जेल फरीदकोट में तैनात सहायक जेल अधीक्षक हरबंस सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त सहायक जेल अधीक्षक को शिकायतकर्ता सतविन्दर सिंह, निवासी गाँव टहना, जि़ला फरीदकोट की शिकायत पर पकड़ा है।

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा जेल में बंद है और उसकी बैरक में से मोबाइल फ़ोन बरामद होने पर उसके भतीजे के खि़लाफ़ पुलिस केस दर्ज न करने के बदले उक्त सहायक जेल अधीक्षक की तरफ से 15,000 रुपए की माँग की गई है।

विजीलैंस की तरफ से शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी सहायक जेल अधीक्षक को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये मौके पर ही पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *