बड़ा खुलासा पार्ट-1 : जालंधर के फोकल प्वाइंट में ब्रांडेंड कंपनियों के डुप्लीकेट रैपर छपवाता है नकोदर का ‘बीड़ी किंग’; पंजाब, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में करता है नकली बीड़ी और सिगरेट की सप्लाई, इनकम टैक्स की जांच जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 420 शब्द|📅 30 Oct 2020

cigrate income tax raid

डेली संवाद, जालंधर
नकोदर में बीड़ी बेचने वाला ‘बीड़ी किंग’ अचानक खरबपति कैसा बना, इनकम टैक्स विभाग की जांच में इसकी परतें उधड़ने लगी हैं। बीड़ी के बाद सिगरेट, फिर सिगार और फिर रियल एस्टेट व कारों के शोरूम तक खरबों रुपयों का धंधा फैलाने वाले ‘बीड़ी किंग’ का असल कारोबार नकली बीड़ी और सिगरेट बनने से फलाफूला है। इसका खुलासा इनकम टैक्स विभाग की चल रही जांच से हुआ है। फिलहाल विभाग के अधिकारी अभी कुछ भी बताने से गुरेज कर रहे हैं। लेकिन जल्द ही बड़ा धमाका हो सकता है।

इनकम टैक्स विभाग की टीम ने नकोदर, कपूरथला, जालंधर और लुधियाना में एक साथ छापेमारी की थी, जिसकी जांच अभी चल ही रही है।विभागीय सूत्रों के मुताबिक बीड़ी का धंधा करने वाले ‘बीड़ी किंग’ ने ब्रांडेंड कंपनियों के साथ जालसाजी की है। इसकी जालसाजी में जालंधर के फोकल प्वाइंट के एक प्रिंटिंग प्रेस मालिक भी शामिल है। फोकल प्वाइंट की एक फैक्ट्री में ही इस पूरी जालसाजी की नींव रखी जा रही है। यह नींव बड़ी-बड़ी ब्रांडेंड कंपनियों की जाली रैपर प्रिंट कर बीड़ी और सिगरेट की पैकेजिंग की है। जिससे कुछ पैसे वाली बीड़ी व सिगेरट की कीमत सीधे कई गुना बढ़ जाती है।

मामले में बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा होने जा रहा है

सूत्र बता रहे हैं कि इस पूरे मामले में बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा होने जा रहा है। ब्रांडेंड कंपनियों के नकली रैपर में नकोदर की बीड़ी व सिगरेट ठूंस कर न केवल कंपनियों को चूना लगाया गया है, बल्कि सेंट्रल एक्साइज व अन्य टैक्स की भी चोरी की जा रही है। फोकल प्वाइंट में तैयार हो रही नकली बीड़ी व सिगरेट की डिब्बी बिल्कुल असली लगती है, जिसे पंजाब ही नहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे बड़े राज्यों में सप्लाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : स्कूटर पर बीड़ी बेचने वाला मरवाहा कैसे बन गया अरबपति, इनकम टैक्स अधिकारियों के भी दिमाग चकराए, लुधियाना के दो बड़े आर्किटेक्ट के यहां भी छापा, डेली संवाद पर जारी रहेगा खुलासा

जालंधर के फोकल प्वाइंट में स्थिति इस प्रिंटिंग प्रेस की एक मशीन की कीमत ही 3 करोड़ रुपए है, जिससे आप सहज ही अनुमान लगा सकते हैं कि नकली बीड़ी और सिगरेट का धंधा कितने करोड़ का होगा। उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में ब्रांडेंड कंपनियों के नकली बीड़ी और सिगरेट सप्लाई कर “बीड़ी किंग’ ने अकूत संपत्ति बनाई है। इसका खुलासा इनकम टैक्स की टीम करने जा रही है। (पार्ट-2 में पढ़िए – जालंधर के माडल टाउन के माल रोड पर ‘बीड़ी किंग’ ने उगाए 35 लाख के पेड़)

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *