दोआबा के दिग्गज दलित नेता व जालंधर के MLA सुशील रिंकू के घर पहुंचे कांग्रेस पंजाब के प्रधान सुनील जाखड़, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 210 शब्द|📅 30 Oct 2020

sushil rinku with sunil jakhar

डेली संवाद, जालंधर
दोआबा में कांग्रेस के दिग्गज दलित नेता और जालंधर वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू का हालचाल जानने आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ उनके घर पहुंचे। जालंधर के बस्ती दानिशमंदा स्थित विधायक सुशील रिंकू के घर पहुंचे सुनील जाखड़ ने कहा है कि एक्सीडेंट खौफनाक था, ईश्वर की कृपा से बचाव हुआ।

पिछले दिनों चंडीगढ़ जाते समय विधायक सुशील रिंकू की फार्च्यूनर कार का नवाशहर के पास एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें सुशील रिंकू समेत उनके ड्राइवर और गनमैन को चोट लगी थी। सुशील रिंकू के सीने में चोट लगी थी, जबकि उनका गनमैन और ड्राइवर जख्मी हो गया था।

हादसे के बाद विधायक सुशील रिंकू का कुशल क्षेम पूछने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फोन किया, जबकि लगातार कांग्रेसी नेता, मंत्री व अन्य लोग रिंकू से मिलने पहुंच रहे हैं। आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ सुशील रिंकू के घर पहुंचे तो उनके साथ कई अन्य विधायक भी थे।

सुनील ने कहा कि ये हादसा बेहद खौफनाक था भगवान की कृपा से ही बचाव हुआ। उधर, विधायक सुशील रिंकू ने कहा कि इसके पीछे शहरवासियों तथा शुभचिंतकों की दुआंए भी हैं जिन्होने हर वक्त मेरा साथ दिया। इस मौके पर सैंट्रल हल्के के विधायक राजिंदर बेरी तथा अन्य कांग्रेसी नेता भी उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *