मशहूर शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ FIR दर्ज, फ्रांस की घटना पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 335 शब्द|📅 02 Nov 2020

munawwar-rana

डेली संवाद, लखनऊ
उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने मशहूर शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दीपक कुमार ने मुनव्वर राणा के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। एक निजी चैनल से बात करते हुए मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने शनिवार को कहा, ”कोई हमारे माता-पिता या फिर भगवान का गंदा, आपत्तिजनक कार्टून बनाता है तो हम उसे मार देंगे।”

मुनव्वर राना इन दिनों अपनी शायरी से ज्यादा अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद के विवादित कार्टून के बाद से एक-एक कर कई हत्याएं की गईं। टीचर की हत्या के बाद फ्रांस के एक चर्च में हमलावर ने एक महिला का गला काट दिया और दो अन्य लोगों की भी चाकू मारकर हत्या कर दी। मुनव्वर राणा ने अपने विवादित बयान में कहा था कि अगर कोई उनके माता-पिता या भगवान का गंदा कार्टून बनाता है, तब वे भी उसकी हत्या कर देंगे।

उन्होंने कहा कि जब देश में हजारों साल से ऑनर किलिंग को जायज मान लिया जाता है और कोई सजा नहीं होती है तो फिर आप उसे नाजायज कैसे कह सकते हैं। पूरी दुनिया में यही हो रहा है। मशहूर शायर ने कहा था कि जिसने भी पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बनाया, उसने ऐसा करके गलत किया।

चौतरफा घिरने के बाद पेश की सफाई

वहीं, अपने बयान को लेकर चौतरफा घिरने के बाद मुनव्वर राणा ने सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि इस समय फ्रांस में जो कुछ भी हो रहा है, सब गलत है। इस्लामी मजहब से छेड़छाड़ करने वाला कार्टून बनाना भी गलत था और उस कार्टूनिस्ट या शिक्षक को मारने वाली घटना भी गलत है। फ्रांस के कानून के मुताबिक जो भी सजा हो वह उन्हें मिले। ऐसे में फ्रांस के लोगों को भी सोचना चाहिए कि अगर कुछ गलत हुआ है तो उसके बदले अन्य समुदाय के लोग गलत न करें। देश में मजहबी भावनाओं की कद्र होनी चाहिए। जो देश ऐसा नहीं करता उस देश में कभी अमन नहीं हो सकता।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *