पंजाब के CM अमरिंदर सिंह ने BJP चीफ नड्डा को लिखा खत, कहा – मालगाड़ी नहीं चली तो नतीजे खतरनाक हो सकते हैं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 02 Nov 2020

amrinder singh

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अगर राज्य से मालगाड़ियों की आवाजाही जल्द बहाल नहीं हुई तो खतरनाक नतीजे हो सकते हैं। कैप्टन ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेरी नड्डा को इस सिलसिले में एक खत लिखा है। सीएम अमरिंदर ने इस खत में दावा किया है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख जैसे इलाकों में सर्दियों की शुरुआत के साथ सशस्त्र बल बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। कैप्टन ने लिखा है कि बर्फबारी के बाद रोड ब्लॉक होने पर उनके पास खाद्य-रसद और जरूरी चीजों की सप्लाई ठप हो सकती है।

खत में पंजाब के सीएम ने लिखा है, ‘ये ऐसे खतरे हैं जिनको ना तो केंद्र सरकार और ना ही बीजेपी सहित कोई भी राजनीतिक दल नजरअंदाज कर सकता है। देशहित में हमें विवादित मुद्दों को हल करने के साझा उद्देश्य के मकसद से एक साथ खड़े रहने की जरूरत है।’ सीएम कैप्टन अमरिंदर ने खत में लिखा, ‘हर दिन मालगाड़ियों के नहीं चलने का मतलब उद्योग, कृषि, कोयले और अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान है। कोयला, यूरिया और डीएपी के स्टॉक में कमी को देखते हुए इस संकट पर ध्यान देने की जरूरत है।’

सशस्त्र बल महत्वपूर्ण सप्लाई से वंचित हैं

उन्होंने इस खत में लिखा कि अगर सशस्त्र बल महत्वपूर्ण सप्लाई से वंचित हैं तो चीन और पाकिस्तान दोनों से बढ़ते आक्रामक खतरों के बीच हालात देश के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं। यदि किसानों के मौजूदा संकट का जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ तो पंजाब भी गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय बन सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित समूह किसी भी उपद्रव या अशांति का फायदा उठाने की फिराक में हैं।

सिंह ने पंजाब में कुछ बीजेपी नेताओं की ओर से रेल रोको आंदोलन पर की गई नक्सल टिप्पणी का विरोध किया। सितंबर में केंद्र सरकार ने तीन विवादास्पद कृषि सुधार कानूनों को संसद से पारित कराया था। इसके बाद पंजाब में किसानों ने रेल रोको आंदोलन और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *