शिरोमणि अकाली दल ने 18 ग्रामीण और 5 शहरी जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा, पढ़ें लिस्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 240 शब्द|📅 04 Nov 2020

sukhbir badal

डेली संवाद, चंडीगढ़
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के जत्थेबंदक ढ़ांचे में बढ़ोतरी करते हुए जिला जत्थेदारों की घोषणा की है। आज पार्टी के मुख्य कार्यालय से जारी सूची के अनुसार पार्टी के 18 वरिष्ठ नेताओं को(ग्रामीण) जिला अध्यक्ष बनाया गया है तथा 5 वरिष्ठ नेताओं को (शहरी) अध्यक्ष बनाया गया है।

जिन वरिष्ठ नेताओं को जिला अध्यक्ष बनाया गया है उनमें सरदार सुरजीत सिंह रखड़ा पटियाला (ग्रामीण), सरदार गुरबचन सिंह बब्बेहाली गुरदासपुर (ग्रामीण), प्रोफेसर विरसा सिंह वल्टोहा तरनतारन, सरदार वीर सिंह लोपोके अमृतसर (ग्रामीण), सरदार गुरप्रताप सिंह टिका अमृतसर(शहरी) हैं।

सरदार मनतार सिंह बराड़ फरीदकोट, सरदार गुरप्रताप सिंह वडाला जालंधर (ग्रामीण), सरदार कुलवंत सिंह मन्नण जालंधर (शहरी), सरदार कंवलजीत सिंह बरकंदी, श्री मुकतसर साहिब, सरदार इकबाल सिंह झूंदा संगरूर (ग्रामीण), सरदार सुरिंदर सिंह ठेकेदार होशियारपुर (ग्रामीण), सरदार वरदेव सिंह मान फिरोजपुर (ग्रामीण) से हैं।

इन्हें भी मिला ताज

सरदार तीरथ सिंह माहला मोगा (ग्रामीण), सरदार जगदीप सिंह चीमा फतेहगढ़ साहिब, सरदार बलकार सिंह बराड़ बठिंडा (ग्रामीण), बाबा टेक सिंह धनौला बरनाला (ग्रामीण), सरदार गुरचरन सिंह ग्रेवाल पुलिस जिला जगराओं, सरदार बुद्ध सिंह बलाकीपुर शहीद भगत सिंह नगर (ग्रामीण), सरदार चरनजीत सिंह कालोवाल मोहाली (ग्रामीण) से हैं।

सरदार कंवलजीत सिंह रूबी मोहाली (शहरी), सरदार गुरमेल सिंह मानसा (ग्रामीण), श्री प्रेम कुमार के मानसा (शहरी) तथा श्री अशोक कुमार अनेजा को फाजिल्का (शहरी) का अध्यक्ष बनाया गया है। सरदार बादल ने बताया कि सरदार हरदीप सिंह बुटरेला को चंडीगढ़ (यू.टी)का दोबारा अध्यक्ष बनाया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *