पंजाब में कानून-व्यवस्था बहाल होने के बाद रेल सेवा शुरू करने को रेलवे तैयार : रेलमंत्री

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 455 शब्द|📅 05 Nov 2020

bjp

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व राष्ट्रीय भाजपा महासचिव तरुण चुघ के नेतृत्व में 22 सदस्यीय भाजपा के एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में रेल सेवा बहाल करने के लिए केन्द्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल से मुलकात की। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा नेताओं से बातचीत के बाद कहा कि केंद्र पंजाब में रेल सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है, यदि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह यह आश्वासन दें कि राज्य में प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा रेलवे संपत्ति और रेलवे कर्मचारियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।

कैप्टन द्वारा जानबूझ कर रेलवे ट्रैक और रेलवे संपत्तियों को आंदोलनकारियों के हवाले करते हुए आन्दोलन की मंजूरी दी गई। दोनों नेताओं ने बताया कि केंद्रीय मंत्री भली-भांति इस बात से अवगत हैं कि राज्य में चल रहे त्यौहारी सीज़न में रेलवे-लाइन अवरोधों के कारण प्रदेश की जनता को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आन्दोलन और पंजाब में रेल सेवाओं को फिर से शुरू नहीं करने देना कांग्रेस सरकार व कैप्टन के गेमप्लान का हिस्सा है। पंजाब में तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम कर रखा है।

मुख्यमंत्री किसानों को आंदोलन करने के लिए उकसा रहे हैं

प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि एक तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह राज्य में माल-गाड़ियों को फिर से शुरू करने की मांग कर रहे हैं, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री किसानों को आंदोलन करने के लिए उकसा रहे हैं। यह पंजाब में कांग्रेस द्वारा प्रायोजित आंदोलन है, जिसके कारण राज्य में व्यावसायिक गतिविधियों बंद हो चुकी हैं और आम आदमी का आर्थिक तंगी के चलते का जीवन दूभर हो गया है । मुख्यमंत्री प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अपने संवैधानिक कर्तव्य का निर्वहन में फेल साबित हुए हैं ।

प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि पंजाब सरकार की उदासीनता के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षा बलों की आपूर्ति बाधित हो रही है। भाजपा ने अपील की कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को रेलवे की रुकावटें दूर करने के लिए तुरंत आश्वासन देने के लिए कहा ताकि माल और यात्री ट्रेनें तत्काल प्रभाव से शुरू की जा सकें ।

भाजपा के ये नेता शामिल थे

भाजपा प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व सोम प्रकाश, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह व इकबाल सिंह लालपुरा, भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, राष्ट्रीय भाजपा उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय महासचिव दिनेश कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्वेत मलिक, बी.एल. रिणवा, मनोरंजन कालिया, प्रो. राजिंदर भंडारी, मदन मोहन मित्तल, मनोरंजन कालिया, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता व डॉ. सुभाष शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा बिक्रम सिंह चीमा, उपाध्यक्ष एस.एस. धनोला व दया सिंह सोढ़ी, आर.एम.एस. छीना, एच.एस. ग्रेवाल, एस.एस. गरेवाल, और एस.एस. शरण व सभी प्रदेश कार्यकारी सदस्य शामिल थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *