पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 16 नवंबर से कॉलेज और यूनिवर्सिटीज फिर से खुलेंगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 244 शब्द|📅 05 Nov 2020

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 16 नवंबर से कॉलेज और यूनिवर्सिटीज फिर से खुलेंगे

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने 16 नवंबर, 2020 से कंटेनमैंट जोन से बाहर के क्षेत्रों में पड़ते कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों को फिर से खोलने का फ़ैसला किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और खोज और तकनीकी संस्थाओं सहित राज्य की कंटेनमैंट ज़ोनों से बाहर वाली यूनिवर्सिटियाँ और कॉलेजों को 16 नवंबर, 2020 से फिर से खोलने की मंज़ूरी दी गई है।

उन्होंने आगे कहा कि चिकित्सा शिक्षा और खोज विभाग अधीन यूनिवर्सिटियाँ और कॉलेजों के आखिऱी साल के विद्यार्थियों की कक्षाएं 9 नवंबर से शुरू होंगी। इन सभी संस्थाओं को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब और केंद्र सरकार के सम्बन्धित मंत्रालय की सलाह से अपने सम्बन्धित प्रशासनिक विभागों द्वारा तैयार की गई सुरक्षा हिदायतों का सख़्ती से पालन करना होगा।

इससे पहले पंजाब सरकार द्वारा कंटेनमैंट ज़ोन से बाहर के इलाकों में पड़ते उच्च शिक्षण संस्थानों, जोकि खोज स्कॉलर (पी.एचडी) और विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी से सम्बन्धित हैं, में पोस्ट ग्रैजुएट विद्यार्थियों को 15 नवंबर, 2020 से लैबोरेटरियों में काम करने की मंज़ूरी दी जा चुकी है।

डॉक्टरी शिक्षा विभाग, पंजाब ने आज एक पत्र जारी करके राज्य में अपने अधीन आते मैडीकल कॉलेज, आयुर्वेदा कॉलेज, डैंटल कॉलेजों और नर्सिंग कॉलेजों के आखिरी साल की कक्षाएं 9 नवंबर, 2020 से शुरू करने का फ़ैसला किया है। इस फ़ैसले के अनुसार कंटेनमैंट जोन से बाहर के क्षेत्रों में पड़ते मैडीकल कॉलेज,आयुर्वेदा कॉलेज, डैंटल कॉलेजों और नर्सिंग कॉलेजों को फिर से खोला जायेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *