पंजाब : डॉक्टरी शिक्षा विभाग की तरफ से आखिऱी साल की क्क्षाएं 9 नवंबर से शुरू करने का फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 243 शब्द|📅 05 Nov 2020

पंजाब : डॉक्टरी शिक्षा विभाग की तरफ से आखिऱी साल की क्क्षाएं 9 नवंबर से शुरू करने का फैसला

डेली संवाद, चंडीगढ़
डॉक्टरी शिक्षा विभाग, पंजाब ने आज एक पत्र जारी करके राज्य में अपने अधीन आते मैडीकल कॉलेज, आयुर्वेदा कॉलेज, डैंटल कॉलेजों और नर्सिंग कॉलेजों के आखिरी साल की कक्षाएं 9 नवंबर, 2020 से शुरू करने का फ़ैसला किया है। इस फ़ैसले के अनुसार कंटेनमैंट जोन से बाहर के क्षेत्रों में पड़ते मैडीकल कॉलेज,आयुर्वेदा कॉलेज, डैंटल कॉलेजों और नर्सिंग कॉलेजों को फिर से खोला जायेगा।

पत्र के अनुसार बाकी रहते सालों की कक्षाएं 16 नवंबर, 2020 से शुरू कर दी जाएंगी और सभी विद्यार्थी जोकि 9 नवंबर, 2020 से कलाएं अटेंड करेंगे, वह 6 नवंबर, 2020 या उसके बाद कोविड -19 सम्बन्धी टैस्ट में नेगेटिव होने की सूरत में ही कक्षाएं अटेंड कर सकते हैं और इस सम्बन्धी अंडरटेकिंग भी पेश करेंगे।

इसके अलावा जो विद्यार्थी 16 नवंबर, 2020 से कक्षाएं अटेंड करेंगे, वह 12 नवंबर, 2020 या उसके बाद कोविड -19 सम्बन्धी टैस्ट में नेगेटिव होने की सूरत में ही कक्षाएं अटेंड कर सकते हैं और इस सम्बन्धी अंडरटेकिंग भी पेश करेंगे। इसके अलावा इन संस्थाओं के होस्टल, मैस में काम करने वाले मुलाजिमों का भी कोविड टैस्ट करवाना यकीनी बनाया गया है।

डॉक्टरी शिक्षा और अनुसंधान संबंधी मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि विभाग के अधीन आते सभी कॉलेज कोविड -19 सबंधी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब और केंद्र सरकार के सम्बन्धित मंत्रालय की तरफ से समय-समय पर जारी हिदायतों की पालना को यकीनी बनाऐंगे जिससे कोविड-19 सम्बन्धी किसी तरह के संभावित खतरे को टाला जा सके।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *