भाजपा नेता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा और कपिल मिश्रा गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 08 Nov 2020

kapil-mishra

नई दिल्ली। रिपब्लिक टीवी के प्रमुख अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) के समर्थन में भाजपा के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को राजघाट के समीप प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल भाजपा (BJP) नेता तेजिंदर बग्गा और कपिल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

अर्नब गोस्वामी को 53 साल के इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक((Interior Designer Anvay Naik) कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं और जमानत के लिए हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) को रविवार अलीबाग से तलोजा जेल ले जाया गया। पुलिस की जिस वैन में उन्हें बैठाकर ले जाया जा रहा है। उस वैन की खिड़कियों पर काले कपड़े के पर्दे लगे हैं। वैन के अंदर से अर्णब ने कहा कि मेरी जान को खतरा है। मुझे मेरे वकीलों से मिलने नही दिया जा रहा है। अर्नब ने आरोप लगाया कि उन्हें मारा-पीटा गया है।

बता दें कि इंटीरियर डिजाइनर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पिछले बुधवार की सुबह गिरफ्तार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ बाद में महिला पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट करने के आरोप में एक और FIR दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि जब उनके निवास पर पुलिस के पहुंचने पर उन्होंने महिला पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट की। गोस्वामी के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 504 और 34 के तहत एनएम जोशी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *