उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में BJP सबसे आगे, उप चुनाव में पिछड़ी अन्य पार्टियां

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रूझानों में देवरिया की सदर, टूंडला और उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर आगे चल रही है। वैसे इनके परिणाम से योगी सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन सत्तारुढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच प्रतिष्ठा का प्रश्न जरूर है।

यदि भाजपा शानदार प्रदर्शन करती है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज पर जनता की मुहर लग जाएगी। वहीं समाजवादी पार्टी के पास यह प्रदेश में अपनी स्थिति और मजबूत करने का मौका है। साथ ही बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का प्रदर्शन भी चर्चा का विषय रहेगा।

मध्य प्रदेश में भाजपा आगे

मध्य प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है। 28 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। इनमें 18 सीटों पर भाजपा और 9 सीट पर कांग्रेस आगे है, जबकि 1 सीट (मुरैना) पर बसपा आगे है। अब तक आए रुझानों में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। शिवराज सरकार के 8 मंत्री आगे चल रहे हैं।

वहीं, सुमावली में मंत्री एंदल सिंह कंसाना और मेंहगाव से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री ओपीएस भदौरिया पीछे हैं। ग्वालियर की तीनों सीट पर भाजपा आगे है। भोपाल संभाग की दोनों सीट (ब्यावरा और सांची) पर भी भाजपा लीड लिए हुए है। उधर, मालवा की 5 सीटों में से 2 पर सीट पर कांग्रेस बढ़त पर है। सिंधिया के प्रभाव वाले चंबल के मुरैना की 5 सीटों में से 3 सीटों पर भाजपा पीछे है।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *