डेली संवाद, जालंधर
पंजाब प्रेस क्लब के मैनेजर जतिंदर सिंह पाल के पिता मनजीत सिंह का आज देर शाम निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने आज देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके देहांत पर पत्रकारों पर शोक जताया है।
पंजाब प्रेस क्लब के मैनेजर जतिंदर पाल सिंह के पिता मनजीत सिंह के निधन पर शहर की तमाम राजनीतिक, धार्मिक और अन्य संगठनों ने शोक जताया है। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने शोक जताते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार को ईश्वर शक्ति प्रदान करें।
जानकारी के मुताबिक मनजीत सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। जिनका देर शाम निधन होने से परिवार में शोक की लहर है। मनजीत सिंह की आयु 69 वर्ष थी। वे अपने पीछे अपने दो बेटे बहुएं और पत्नी को छोड़ गए है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 11:30 बजे हरनामदासपुरा शमशान घाट में होगा।
मनजीत सिंह के देहांत पर डेली संवाद के संपादक और उनकी पूरी टीम ने शोक जताया है। डेली संवाद के सलाहकार संपादक महाबीर जायसवाल, संपादक अशोक सिंह भारत समेत पूरी टीम ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।