भाजपा सांसद की 6 वर्षीय पोती दीवाली की रात पटाखों से झुलसी, अस्पताल में आज मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 259 शब्द|📅 17 Nov 2020

baby death

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की प्रयागराज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिवाली की रात पटाखे जलाते वक्त उनकी छह वर्षीय पोती कीया बुरी तरह झुलस गई थी, जिसकी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। दिवाली की रात पटाखे से झुलसने के बाद कीया को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था।

दिवाली के दिन सांसद की बहू रिचा बेटी किया को लेकर पोनप्पा मार्ग स्थित अपने मायके गईं थीं। सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ल के अनुसार वहां बहुत सारे बच्चे घर की छत पर खेल रहे थे। इस दौरान किसी ने पटाखा जलाया जिससे कीया बुरी तरह घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके 60 प्रतिशत तक जलने की जानकारी दी थी।

सांसद के इकलौते बेटे मयंक की शादी 2007 में हुई थी। कीया उनकी इकलौती बेटी थी। मालूम हो कि अभी कुछ ही दिन पहले रीता बहुगुणा जोशी की बहू रिचा के साथ पोती कीया कोरोना पॉजीटिव पाई गई थीं। तीनों को पीजीआई लखनऊ से मेदांता दिल्ली शिफ्ट किया गया था, जहां सांसद के पति पीसी जोशी पहले से एडमिट थे।

तबीयत बिगड़ने पर सांसद को आईसीयू में एडमिट कराना पड़ा था। 15 सितंबर को वह आईसीयू से बाहर आई थीं और अस्पताल में ही अपने पति का जन्मदिन मनाया था। 21 सितंबर को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। उसके बाद दिल्ली आवास में क्वारंटीन रहीं। ठीक होने के बाद प्रयागराज दीपावली मनाने आई थीं कि इतना बड़ा हादसा हो गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *