प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से भूटान में RuPay कार्ड के दूसरे चरण को लॉन्च किया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 428 शब्द|📅 20 Nov 2020

NARENDRA MODI rupay card

डेली संवाद, नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भूटानी समकक्ष डॉ. लोटे शेरिंग के साथ शुक्रवार को वर्चुअल समारोह के माध्यम से RuPay कार्ड के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल अगस्त में भूटान की वीवीआईपी यात्रा के दौरान वहां के प्रधानमंत्री के साथ मिलकर 17 अगस्त 2019 को पहले चरण के तहत RuPay कार्ड लांच किया था।

जहां पहले चरण में भारत के नागरिकों को भारतीय बैंक द्वारा जारी किए गए कार्ड, एटीएम और प्वाइंट ऑफ़ सेल से भूटान में भुगतान करने की अनुमति प्रदान की गई थी, वहीं दूसरे चरण में अब भूटानी नागरिक भी भारत में RuPay कार्ड का इस्तेमाल कर एटीएम नेटवर्क का उपयोग कर सकेंगे। भारत और भूटान ने हमेशा ‘वास्तविक सहयोगियों’ के रूप में अपने करीबी संबंधों पर काफी जोर दिया है।

RuPay कार्ड के दूसरे चरण के लॉंच से भारत और भूटान के बीच डिजिटल आर्थिक सफलता के लिए आपसी सहयोग को और मजबूत करने के साथ ही वित्तीय प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के लिए अधिक समझ विकसित होगी। वर्चुअल लॉन्च कार्यक्रम के दौरान, भूटान के प्रधानमंत्री डॉ. लोटे शेरिंग ने भारत को कोविड संकट से बेहतरीन तरीके से निपटने और भूटान को सतत सहायता प्रदान करने के लिए बधाई दी।

भूटान में डिजिटल लेनदेन को बढ़ाने में मदद

कार्यक्रम में बताया गया कि RuPay लॉन्च का दूसरा चरण भूटान में डिजिटल लेनदेन को बढ़ाने में मदद करेगा, जिसमें भूटान नेशनल बैंक द्वारा जारी RuPay कार्ड भूटानी कार्डधारकों को भारत में एटीएम और PoS टर्मिनलों तक पहुंच प्रदान करेगा। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने डिजिटल लेन-देन में तेजी से हुई वृद्धि का काफी लाभ उठाया है। इस लॉन्च से भूटान को अपने देश में करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर सहायता करने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस महत्वाकांक्षी परियोजना के दूसरे चरण के शुभारंभ का हिस्सा बनना और RuPay नेटवर्क में पूर्ण भागीदार के रूप में भूटान का स्वागत करना मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है।”

भूटान में अब तक 11,000 से अधिक सफल लेनदेन

बताया गया कि वर्तमान में RuPay कार्ड को 190 देशों में 4.1 करोड़ व्यापारियों और 18 लाख एटीएम द्वारा उपयोग में लाया जा रहा है। इस लॉन्च के साथ अब भूटान भारत के साथ RuPay नेटवर्क में एक पूर्ण भागीदार बन गया है। बताया गया कि RuPay के द्वारा भूटान में अब तक 11,000 से अधिक सफल लेनदेन किए जा चुके हैं। भूटान नेशनल बैंक द्वारा जारी किए गए RuPay कार्ड अब कार्डधारकों को भारत में 1,00,000 से अधिक एटीएम और 20,00,000 PoS टर्मिनलों तक पहुंच प्रदान करेंगे।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *