पुरानी सब्जी मंडी रोड पर अवैध निर्माण, गिराने की बजाए हो रही है ‘सौदेबाजी’, दलाली में उतरा एक ‘नेता’, MTP मौन!

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 293 शब्द|📅 22 Nov 2020

पुरानी सब्जी मंडी रोड पर अवैध निर्माण, गिराने की बजाए हो रही है 'सौदेबाजी', दलाली में उतरा एक 'नेता', MTP मौन!

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर शहर में अवैध निर्माण की काली कमाई से नगर निगम के इंस्पैक्टर अधिकारी कुछ अधिकारी जेब भर रहे हैं। हालत यह है कि रोजाना लाखों रुपए की कमाई कर रहे इंस्पैक्टरों से हिसाब ले पाने में एमटीपी असमर्थ हैं। मेयर जगदीश राजा और निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा अपने ही हाल में मस्त हैं। कुछ कौंसलर और कांग्रेस के नेता ही अवैध निर्माणों का ठेका ले रहे हैं।

ऐसे ही एक मामला आया है कि पुरानी सब्जी मंडी से कपूरथला चौक को जाती रोड का। यहां इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा अलाट किए गए एक बूथ को तीन मंजिला स्टोरी तैयार कर दी गई। अवैध रूप से बूथ को तीन मंजिला स्टोरी बनाए जाने की शिकायत इंप्रूवमेंट ट्रस्ट समेत नगर निगम के अधिकारियों के पास पहुंची, लेकिन आऱोप है कि एक इंस्पैक्टर मौके पर जाकर सौदा कर आया।

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों ने शिकायत यह कहते फारवर्ड कर दी कि ये स्कीम अब नगर निगम के अधीन है, जिससे इस पर कार्रवाई नगर निगम के इंस्पैक्टर या एमटीपी करेंगे। लेकिन मजे की बात तो यह है कि इस अवैध निर्माण को लेकर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के बाबू माल कमा गए। दूसरी तरफ नगर निगम के इंस्पैक्टर कोई कार्रवाई नहीं की। पता चला है कि एक नेता इसकी दलाली में उतर आया है औऱ अधिकारियों से सौदेबाजी कर रहा है।

अवैध निर्माण की शिकायत कूड़ेदान में

कपूरथला चौक को जाती रोड के किनारे मेडिकल शाप से सटाकर बनाई जा रही अवैध दुकान को लेकर कई शिकायतें हो चुकी हैं। बावजूद इसके नगर निगम के अधिकारी इस पर कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। नगर निगम के इंस्पेक्टर मेयर जगदीश राजा और निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा को भी इस लपेटे में ले रहे हैं। एमटीपी परमपाल ने बस इतना ही कहा है कि इसकी जांच करवाएंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *