ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की मुश्किलें बढ़ीं, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Bharti Singh and Haarsh Limbachiyaa
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 387 शब्द|📅 23 Nov 2020

bharti singh

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स मामले में पूछताछ के बाद मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) को गिरफ्तार कर लिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद रविवार को उन्हें मुंबई की किला कोर्ट (Kila Court) में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने ड्रग्स मामले पर सुनवाई के बाद दोनों को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब उन्हें एक दिन और जेल में ही रहना पड़ेगा। मंगलवार को उनके मामले पर सुनवाई होगी।

पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अतुल सरपाण्डेय ने बताया है कि आज भारती और हर्ष की सुनवाई NDPS कोर्ट में नहीं होगी, सिर्फ अपना रिप्लाई फाइल करेंगे। जमानत याचिका पर सुनवाई कल यानी मंगलवार को होगी। बता दें, अतुल सरपाण्डेय जो भारती-हर्ष का केस देख रहे हैं वे आज कई और मामलों में व्यस्त हैं, जिस वजह से भारती और हर्ष की सुनवाई मंगलवार के लिए टाल दी गई है।

जानकारी के अनुसार, भारती सिंह को कल्याण जेल में शिफ्ट किया गया, जबकि हर्ष लिम्बाचिया को तलोजा जेल में ले जाया गया। ड्रग्स केस होन के कारण जमानत याचिका किला कोर्ट में ही दाखिल की गई है।

यह है पूरा मामला

दरअसल, शनिवार को एनसीबी ने ड्रग्स पेडलर्स से खुफिया सूचना मिलने के बाद भारती सिंह के अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा स्थित घरों में छापेमारी की थी। इस दौरान एजेंसी को 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। जिसके बाद एजेंसी ने भारती और हर्ष दोनों को दोपहर करीब 3 बजे हिरासत में ले लिया था। करीब 3 घंटे बाद एनसीबी ने भारती सिंह को गिरफ्तार करने की पुष्टि की थी। जबकि हर्ष की गिरफ्तारी की पुष्टि एनसीबी ने रविवार तड़के की थी। एजेंसी के अनुसार, इन दोनों को एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 27 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

बॉलीवुड पर NCB का शिकंजा

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से ही एनसीबी लगातार छापेमारी कर रही है। एनसीबी अब तक कई बॉलीवुड स्टार्स से पूछताछ कर चुकी है। हाल ही में एनसीबी के सामने अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) पेश हुए थे, इससे पहले उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रिएड्स से भी पूछताछ की थी। ड्रग्स केस में अब तक सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, रकुलप्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर के नाम सामने आ चुके हैं और एनसीबी सभी का बयान दर्ज कर चुकी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *