‘आश्रम’ में बोल्ड सीन करने वाली त्रिधा चौधरी की हॉट तस्वीरें हुईं VIRAL, देखें इंटरनेट सनसनी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 223 शब्द|📅 23 Nov 2020

tridha-choudhury

मुंबई। एमएक्स प्लेयर (MX Player) पर रिलीज हुई वेबसीरीज ‘आश्रम’ (Aashram) इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में हैं। प्रकाश झा (Prakash Jha) द्वारा निर्देशित और बॉबी देओल (Bobby Deol) द्वारा अभिनीत इस सीरीज में त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) ने भी अपनी अदाकरी से सबका दिल जीत लिया है।

Ashram Season 2 में बॉबी देओल उर्फ काशीराम बाबा के साथ हॉट सीन देकर त्रिधा ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी। आज इसी बाकमाल एक्ट्रेस का बर्थडे है। 22 नवंबर 1989 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में जन्मी (Happy Birthday Tridha Choudhury) त्रिधा कई भाषाओँ में फिल्मे कर चुकी हैं जिसमे बंगाली, हिंदी, तमिल, मलयालम, और तेलुगु शामिल हैं।

'आश्रम' में बोल्ड सीन करने वाली त्रिधा चौधरी की हॉट तस्वीरें हुईं VIRAL, देखें इंटरनेट सनसनी

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2013 में बंगाली फिल्म मिशौर रोहोस्यो से की थी। साल 2016 में त्रिधा ने अपना टेलीविज़न डेब्यू स्टार प्लस चैनल के शो “दहलीज़” से किया। जिसमे उन्हें हर्षद अरोरा के अपोजिट लीड रोल में कास्ट किया गया। सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरों से तहलका मचाने वाली त्रिधा ने ‘आश्रम’ सीरीज में बबिता का किरदार निभाया है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है।

बता दें कि साल 2019 में वह वेब सीरीज चार्जशीट: द शटरलॉक मर्डर में नजर आई थी। उन्होंने विक्रम भट्ट की वेब सीरीज स्पॉटलाइट में भी काम किया हैं। आने वाले समय में त्रिधा रणबीर कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा में भी नजर आने वाली हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *