LIVE : अकाली दल के MLA पवन टीनू ने कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर रंधावा पर लगाया बड़ा आरोप, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 23 Nov 2020

sugar mill

निशा शर्मा
डेली संवाद, जालंधर
आज जहां पंजाब के मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने सहकारी चीनी मिल का उदघाटन किया उधर उसी के समानांतर आदमपुर के अकाली विधायक पवन कुमार टीनू ने उसके खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। टीनू ने इस मिल को अकाली दल की उपलब्धि बताया और कांग्रेस को इसे जान बूझ कर देर से शुरू करने की दोषी बताया।

जालन्धर के आदमपुर से अकाली विधायक पवन कुमार टीनू ने कहा कि आज मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जिस सहकारी चीनी मिल का उदघाटन किया है उसका उदघाटन पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल 2016 में कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस मिल का सारा प्लान, खाका और बजट अकाली दल ने तैयार किया।

कांग्रेस जिम्मेदार

कांग्रेस की सरकार इसे प्लान के मुताबिक़ कुछ ही महीनों में तैयार कर सकती थी लेकिन जान बूझ कर इसका उद्घाटन ढाई साल बाद किया गया है ताकि इस पर से अकाली दल की मोहर हटाई जा सके। उन्होंने कहा कि अभी पता नहीं कि ये कब पूरी बन कर चालू हो सके। कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए किसानों का नुकसान किया जोकि अपना गन्ना ढोकर मालवा इलाके में जाते रहे। कई लोग रास्ते में दुर्घटनाओं का शिकार हो कर मारे भी गए।

इस सब की जिम्मेदारी कांग्रेस पर है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने जब अपने हिस्से का गन्ने का बकाया किसानों को नहीं दिया तो फिर प्राइवेट मिलों को क्या कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बस एक ही काम है कि हर गलती केंद्र सरकार के गले मढ़ दो।

अकाली दल के विधायक पवन टीनू का सनसनीखेज आरोप, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *