बठिंडा में एक ही परिवार के तीन लोगों का कत्ल, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 498 शब्द|📅 23 Nov 2020

murder in bhatinda

डेली संवाद, बठिंडा
बठिंडा में एक मकान में तीन लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया‍। परिवार के मुखिया, उसकी पत्‍नी और बेटी के शव घर में मिले। ये शव शहर की कमला नेहरू कॉलोनी में कोठी नंबर 387 में मिले हैं। मृतकों की पहचान 45 साल के चरणजीत सिंह खोखर, उनकी पत्‍नी 43 वर्षीया जसविंदर कौर और 20 साल की बेटी सिमरन कौर के तौर पर हुई है। तीनों के सिर में गोली लगी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कोठी को अपने कब्‍जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चरणजीत सिंह खोखर अपने परिवार के साथ कोठी में रह रहे थे। सोमवार की सुबह दूधवाले ने चरणजीत सिंह खोखर, उनकी पत्‍नी जसविंदर कौर और बेटी सिमरन कौर को कमरे में मृत हालत में देखा। इससे बाद उसने लोगों को बताया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने कोठी को अपने कब्जे में लिया

पुलिस ने तुरंत मकान को अपने कब्‍जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि चरणजीत सिंह, उनकी पत्‍नी और बेटी की हत्‍या की गई है या उन्‍होंने आत्‍महत्‍या की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि शहर में करीब एक माह बाद यह दूसरी घटना है कि पाश कालोनी में सामूहिक मौत हुई है। इससे पहले जहां ग्रीन सिटी में आर्थिक तंगी व प्रताड़ना से परेशान एक व्यापारी ने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर स्वयं आत्महत्या कर ली थी।

चरणजीत सिंह खोखर की उम्र 45 थी और वह साल बीबी वाला कोआपरेटिव सोसायटी में सचिव के पद पर तैनात थे। जसविंदर कौर उम्र 43 साल और बेटी सिमरन कौर की उम्र 20 साल थी। मामला आरंभिक जांच में आत्महत्या का लगता है, लेकिन पुलिस इस मामले में हत्या की आशंका से भी जांच में जुटी है।

हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

कमला नेहरू कालोनी में कोठी नंबर 387 में सुबह तीनों के शव कमरे में पड़े मिले तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह मामले का उस समय खुलासा हुआ जब प्रतिदिन की तरह दूधवाला घर में दूध देने के लिए पहुंचा। रुटीन में पहली घंटी में दरवाजा खुल जाता था लेकिन आज दूधवाले ने कई बार घंटियां बजाई पर दरवाजा नहीं खुला। इस पर अनहोनी की आशंका केे चलते उसने किसी तरह घर में अंदर प्रवेश किया। वहां उसने चरणजीत सिंह खोखर, जसविंदर कौर व सिमरन कौर के खून से लथपथ शव देखे। इसके बाद उसने मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी व पुलिस को सूचित किया गया।

मामले में पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि तीनों की हत्या हुई है या खोखर ने पहले पत्‍नी और बेटी की हत्‍या कर आत्महत्या की। पुलिस के आला अधिकारी पूरे मामले की तह तक जाने के लिए एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाकर जांच कर रही है। खोखर का एक बेटा मनप्रीत सिंह अभी इंग्लैंड में रह रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *