कांग्रेस नेता अहमद पटेल का कोरोना से निधन, PM मोदी समेत राहुल और प्रियंका ने जताया दुख

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 451 शब्द|📅 25 Nov 2020

patel

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है। वह कोरोना पॉजिटिवि होने के बाद करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। गुरुग्राम के अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार की सुबह करीब 3.30 उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे फैजल ने अपने पिता के मौत की पुष्टि की। अहमद पटेल 71 वर्ष के थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे अहमद पटेल एक अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें 15 नवंबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था।

अहमद पटेल के बेटे फैजल ने अपने ट्वीट में लिखा, “गहन दुःख के साथ मुझे अपने पिता अहमद पटेल के असामयिक निधन की घोषणा करने का अफसोस है। एक महीने पहले COVID पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। कई अंग फेल हो गए। अपने सभी शुभचिंतकों से सामूहिक समारोहों से बचने के लिए COVID -19 नियमों का पालन करने का अनुरोध करता हूं।”

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया

कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘यह एक दुखद दिन है। अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के एक स्तंभ थे। उन्होंने कांग्रेस में रहकर सांस ली और सबसे कठिन समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। हम उन्हें याद करेंगे। फैसल, मुमताज और परिवार को मेरा प्यार और संवेदना।

अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अहमद जी न केवल एक बुद्धिमान और अनुभवी सहकर्मी थे, जिनसे मैं लगातार सलाह और परामर्श लेती थी। वे एक ऐसे दोस्त थे जो हम सभी के साथ खड़े रहे, दृढ़, निष्ठावान और अंत तक भरोसेमंद रहे। उनका निधन एक विशाल शून्य छोड़ देता है। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया

अहमद पटेल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अहमद पटेल के निधन से दुखी हूं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए, समाज की सेवा की। कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका हमेशा याद की जाएगी। उनके बेटे फैसल से बात की और संवेदना व्यक्त की। अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले।’

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुजेवाला ने अहमद पटले के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘निशब्द.. जिन्हें हर छोटा बड़ा, दोस्त, साथी..विरोधी भी…एक ही नाम से सम्मान देते- ‘अहमद भाई’! वो जिन्होंने सदा निष्ठा व कर्तव्य निभाया, वो जिन्होंने सदा पार्टी को ही परिवार माना, वो जिन्होंने सदा राजनीतिक लकीरें मिटा दिलों पर छाप छोड़ी, अब भी विश्वास नही.. अलविदा “अहमद जी”’

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *