लालू यादव ने जेल में कर दिया बड़ा कांड, आडियो हो रही है वायरल, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 455 शब्द|📅 25 Nov 2020

लालू यादव ने जेल में कर दिया बड़ा कांड, आडियो हो रही है वायरल, पढ़ें

डेली संवाद, पटना
बिहार विधानसभा के स्पीकर पद का चुनाव आज होना है। गौर हो कि यह चुनाव 51 साल बाद होने जा रहा है लेकिन इससे पहले ही राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का कथित आडियो वायरल होने से सियासत गर्मा गई है. आडियो में लालू यादव एनडीए के विधायक पासवान के साथ फोन पर विपक्ष के उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए कह रहे हैं। इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी पहले ही लालू यादव पर सरकार गिराने के लिए साजिश रचने का आरोप लगा चुके हैं। इस बारे में राजद का कहना है कि कथित आडियो फर्जी है लेकिन आडियो राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विधायक को सदन में अनुपस्थित रहने के लिए कह रहे लालू

कथित ऑडियो को लेकर चर्चा चल रही है कि इसमें लालू प्रसाद यादव एनडीए के किसी पासवान नाम के विधायक से बात कर रहे हैं. विधायक को स्पीकर चुनाव को लेकर सदन में अनुपस्थित रहने के लिए कहा जा रहा है. साथ ही लालू विधायक को मंत्री पद का ऑफर भी दे रहे हैं।

मैं किसी आरोपों से नहीं डरता, मैं बैंस हूं, देखें VIDEO

https://youtu.be/8wXjA6qhgOY

आडियो में विधायक कह रहा है कि सर हम तो पार्टी में हैं। हम अनुपस्थित कैसे हो सकते हैं तो लालू उससे कोरोना का बहाना बनाने के लिए कह रहे हैं। सूत्रों की मानें तो यह बात सामने आ रही है कि ‘पासवान’ नाम के जिस विधायक से लालू ने बात की है, वो जदयू के विधायक ललन पासवान हैं।

ऑडियो क्लिप को फर्जी बताया

राजद की ओर से यह कहा गया है कि लालू प्रसाद यादव का वायरल हो रहा ऑडियो क्लिप फर्जी है। राजद का कहना है कि ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। ये ऑडियो फर्जी है। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर राज्य की राजग सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। मोदी ने कहा कि लालू जेल से ही एनडीए विधायकों को फोन कर रहे हैं और उन्हें मंत्री पद का लालच दे रहे हैं।

मोदी ने ट्वीट में एक फोन नंबर लिखा है और कहा कि जब यह नंबर मिलाया तो सीधे लालू ने फोन उठाया तो मैंने उनसे कहा कि जेल से इस तरह की गंदी हरकतें मत करिए, आप सफल नहीं हो पाएंगे। उल्लेखनीय है कि बिहार में राजग की नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा स्पीकर पद के लिए इस बार चुनाव होने जा रहा है। करीब 51 साल बाद इस पद के लिए चुनाव होने जा रहा है। महागठबंधन की तरफ से राजद विधायक अवध बिहारी को उम्मीदवार बनाया गया है। दूसरी तरफ, एनडीए की तरफ से भाजपा विधायक विजय सिन्हा को मैदान में उतारा गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *