पंजाब मीडियम इंडस्ट्री बोर्ड के डायरैक्टर मलविंदर सिंह लक्की के खिलाफ FIR दर्ज, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 26 Nov 2020

नगर निगम दफ्तर में घुसकर सरकारी अफसर के साथ अभद्रता करने का मामला

malvinder singh lucky

निशा शर्मा
डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस के नेता मलविंदर सिंह लक्की के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। ये एफआईआर सरकारी दफ्तर में घुसकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और काम में बाधा डालने को लेकर दर्ज की गई है। इसकी पुष्टि डीसीपी गुरमीत सिंह ने की है। उनके आदेश के बाद पुलिस थाना-3 में एफआईआर दर्ज हुई है।

पुलिस के एफआईआर दर्ज करने के बाद मलविंदर लक्की फरार बताए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले जालंधर नगर निगम दफ्तर में एमटीपी परमपाल सिंह के साथ अभद्रता करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस थाना-3 में कांग्रेसी नेता मलविंदर सिंह लक्की के खिलाफ गैरजमानती धाराओं के तहत पर्चा दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेसी नेता मलविंदर सिंह लक्की ने एमटीपी परमपाल सिंह से व्हाट्सएप्प पर मैसेज भेजकर इसके लिए माफी भी मांग ली थी, लेकिन यूनियन नेताओं ने निगम दफ्तर में कामकाज ठप कर लक्की के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे।

लक्की के लिए अनलकी साबित हुआ निगम दफ्तर में आना, देखें VIDEO

मलविंदर लक्की को जल्द गिरफ्तार करेगी पुलिस

डीसीपी गुरमीत सिंह ने इस मामले में मिली शिकायत के आधार पर थाना-3 में पर्चा दर्ज करने के आदेश जारी किए। कल देर रात मलविंदर सिंह लक्की के खिलाफ सरकारी ड्यूटी दौरान बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने तथा सरकारी अधिकारी को बंधक बनाने के चलते गैरजमानती धाराओं के तहत पर्चा दर्ज किया गया है। उधर, थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में मलविंदर सिंह लक्की को गिरफ्तार नहीं किया गया है उन्हे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *