पंजाब के पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा और सुखपाल खैहरा गिरफ्तार, पुलिस पर पथराव

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 388 शब्द|📅 26 Nov 2020

farmers protest new delhi

डेली संवाद, अंबाला/नई दिल्ली
कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों का विरोध प्रदर्शन अब उग्र हो गया है। पंजाब के शंभू बॉर्डर की तरफ से दिल्ली जा रहे किसान प्रदर्शनकारियों ने जहां पुलिस बैरिकेड उठाकर नदी में फेंक दिए, वहीं सड़क पर लगे डिवाइडरों को भी नुकसान पहुंचाया और पुलिस कर्मियों पर पथराव भी किया।

दूसरी तरफ, खेती कानून के विरोध मेे जंतर मंतर पर धरना देने पहुंचे पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा और सुखपाल सिंह खैहरा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल कर रही है, लेकिन किसान काबू में आते नहीं दिख रहे हैं।

लक्की के लिए अनलकी साबित हुआ निगम दफ्तर में आना, देखें VIDEO

हरियाणा में किसानों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-जम्मू हाइवे पर भारी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं और स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल कर रही है। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से दिल्ली की तरफ आ रहे एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि हम दिल्ली को कूच कर रहे हैं, वहां रोका जाएगा तो सब सड़कों पर जाम लगा देंगे। हमारे पास 4-5 महीने का सामान है, हजार से ज्यादा ट्रॉलियां जा रही हैं।

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली से लगे गुरुग्राम और फरीदाबाद के बॉर्डरों पर पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं और वाहनों की भी गहनता से जांच की जा रही है। वहीं, दिल्ली-हरियाणा के सिंघू बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रही है।

पंजाब के 30 संगठनों का प्रतिनिधित्व

पंजाब के किसान 30 किसान संगठनों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। किसानों के ट्रैक्टर पर राशन, पानी सहित सभी इंतजाम दिख रहे हैं। वे अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर हरियाणा की सीमाओं के पास एकत्रित होना शुरू हो गए हैं। हरियाणा के अधिकारियों ने प्रदर्शन को रोकने के लिए कई इलाकों में धारा 144 भी लगा दी है। इस बीच, सर्दी और बारिश के मौसम में हजारों किसानों ने अस्थायी तंबुओं और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रात गुजारी। किसान संगठनों ने कहा है कि उन्हें राष्ट्रीय राजधानी जाते हुए, उन्हें जहां कहीं भी रोका गया, वे वहीं धरने पर बैठ जाएंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *