बीबी जागीर कौर बनी SGPC की प्रधान, मतदान में मिट्ठू सिंह को हराया, पढ़ें वजह

Daily Samvad
2 Min Read

bibi jagir kaur

डेली संवाद, अमृतसर
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया में वोटिंग की गई और बीबी जागीर कौर को अगला प्रधान नियुक्त किया गया। मिट्ठू सिंह और बीबी जागीर कौर में कांटे की टक्कर चल रही थी।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया हुई। गत दिवस SGPC मुख्यालय तेजा सिंह समुद्री हाल में SGPC सदस्यों ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के साथ बैठक कर प्रधान के चुनाव के अधिकार सर्वसम्मति से उन्हें सौंप दिया था। आज बैठक के दौरान प्रधान पद के लिए बीबी जागीर कौर व मिट्ठू सिंह के नाम का प्रस्ताव पेश किया गया।

थाने में पुलिस नंगा करके पीटती है, देखें VIDEO

https://youtu.be/324UbkjJQWU

SGPC के 191 सदस्य हैं। जिनमें पांच तख्तों के जत्थेदार, दरबार साहिब व श्री अकाल तख्त साहिब के मुख्य ग्रंथी और 15 नामित सदस्य हैं। SGPC के संविधान के अनुसार 170 सदस्यों का चुनाव मतदान प्रक्रिया के माध्यम से होता है। हर वर्ष 30 नवंबर से पहले SGPC के प्रधान और कार्यकारिणी के सदस्य व पदाधिकारियों का चुनाव करवाना होता है।

SGPC हाउस के सदस्य ही प्रधान और कार्यकारिणी का चुनाव करते हैैं। इस समय ज्यादा सदस्य अकाली दल बादल के हैं और उन्होंने प्रधान व अन्य पदों के चुनाव का अधिकार पार्टी प्रधान सुखबीर बादल को सौंप दिया।

 















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *