केंद्र सरकार जुल्म की बजाए किसानों से तत्काल बात करे, सरहद पर तनाव बढ़ रहा है : कैप्टन

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 465 शब्द|📅 27 Nov 2020

amrinder singh

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को किसान जत्थेबंदियों के साथ तुरंत बातचीत शुरू करने के लिए ज़ोर डाला जिससे उस तनावपूर्ण स्थिति से निपटा जा सके जोकि हरियाणा की तरफ से किसानों को दिल्ली की तरफ कूच करने से रोकने की कोशिश के तौर पर पैदा हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘किसानों की आवाज़ हमेशा के लिए नहीं दबायी जा सकती। केंद्र सरकार को दिल्ली की सरहदों पर पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए किसान जत्थेबंदियों के नेताओं के साथ तुरंत बातचीत की शुरुआत करनी चाहिए। अब जब कि स्थिति हाथों निकल रही है तो 3 दिसंबर तक इन्तज़ार क्यों किया जाये?’’

उन्होंने कहा कि भारत सरकार को शांतिमय ढंग से रोष प्रकट कर रहे किसानों पर किये जा रहे ज़ुल्मों को रोकने के लिए तुरंत दख़ल देना चाहिए क्योंकि किसानों ने कृषि कानूनों के खि़लाफ़ बीते तीन महीनों से किये जा रहे अपने रोष-प्रदर्शनों के दौरान कभी भी अमन कानून की स्थिति के लिए कोई समस्या खड़ी नहीं की और न ही कोई हिंसक वारदात की है।

थाने में पुलिस नंगा करके पीटती है, देखें VIDEO

https://youtu.be/324UbkjJQWU

राजमार्ग से लेकर राजधानी तक जुल्म

हरियाणा पुलिस की तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर राजधानी तक अपनाए गए जुल्म वाले व्यवहार करके नियंत्रण से बाहर हो रहे हालात पर चिंता ज़ाहिर करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि किसानों को अपने देश की राजधानी में अपनी आवाज़ बुलंद करके अपना रोष प्रकट करने का लोकतांत्रिक और कानूनी हक है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हरियाणा पुलिस की तरफ से किसान, जिनमें बुज़ुर्ग महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, पर पानी की बोछाड़ें और आँसू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है जोकि मुल्क के अन्नदाते के प्रति हरियाणा सरकार के उदासीन रवैये को उजागर करता है। केंद्र सरकार को बुद्धिमत्ता से काम लेकर किसानों की निश्चित रूप से एम.एस.पी., जोकि हर किसान का प्रारंभिक हक है, की माँग को मानने की सलाह देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यदि वह जुबानी भरोसा दे सकते हैं तो मुझे समझ नहीं आती कि इसको भारत सरकार के कानूनी भरोसे का रूप दिए जाने में क्या दिक्कत है।’’

रोज़ी-रोटी की लड़ाई में किसी को उकसाने की ज़रूरत

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने उन लोगों को भी आड़े हाथों लिया जिनकी तरफ से कांग्रेस पर किसानों को दिल्ली की तरफ कूच करने के लिए भडक़ाने के इल्ज़ाम लगाऐ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को शायद देश भर से लाखों ही किसानों के दिल्ली में दाखि़ल होने की कोशिश नहीं दिखती। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की सरहदों पर सिर्फ पंजाब से ही नहीं बल्कि भारत के अन्य कृषि प्रधान राज्यों से भी किसान पहुँच रहे हैं। उन्होंने आगे कहा,‘‘ यह उनकी जि़न्दगी और रोज़ी-रोटी की लड़ाई है और उनको किसी उकसावे की ज़रूरत नहीं है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *