श्री गुरू नानक देव जी के चरण स्पर्श प्राप्त 63 गांवों और 14 कस्बों में 77 करोड़ के प्रोजैक्ट शुरू

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 524 शब्द|📅 30 Nov 2020
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सुल्तानपुर लोधी और डेरा बाबा नानक में विभिन्न विकास प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखा

baba nanak ji

डेली संवाद, सुल्तानपुर लोधी/डेरा बाबा नानक
पवित्र नगरी के विकास को नये शिखरों पर ले जाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को सुल्तानपुर लोधी में करीब 40.75 करोड़ रुपए की लागत के साथ मुकम्मल किये जाने वाले छह प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखा। यहाँ श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समागमों की समापन पर रखे समारोहों में शामिल होने के बाद कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने 6.5 करोड़ रुपए की लागत के साथ किला सराए प्रोजैक्ट की संभाल की नींव पत्थर रखी।

इसके साथ ही कैप्टन ने यहां सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल में 1.25 करोड़ रुपए की लागत के साथ ग्रिड टाईड रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट, 9.5 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्मार्ट स्कूल, 20 करोड़ रुपए की लागत के साथ सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 3 करोड़ रुपए की लागत के साथ सब-डिविजऩल प्रशासनिक कंपलैक्स और 45 लाख रुपए की लागत के साथ पाँच स्मार्ट आंगनवाड़ी केन्द्रों की स्थापना जैसे प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखा।

पवित्र काली बेईं के सौन्दर्यीकरण का कार्य मुकम्मल

550वें प्रकाश पर्व के मौके पर सुल्तानपुर लोधी में ऐलान किए गए और मुकम्मल किये गए प्रोजेक्टों बारे जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 10.8 करोड़ रुपए की लागत के साथ पवित्र काली बेईं के सौन्दर्यीकरण का कार्य मुकम्मल किया गया जबकि 319 करोड़ रुपए की लागत के साथ गुरू नानक देव जी सैंटर फॉर इनोवेशन, इनक्यूबेशन एंड ट्रेनिंग स्थापित किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि इस समय के दौरान इस क्षेत्र में लड़कियों के लिए बेबे नानकी कॉलेज की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि 30.7 करोड़ रुपए की लागत के साथ शहर की छह सडक़ों को चौड़ा करने और निर्माण कार्य मुकम्मल करने के साथ-साथ संगत और अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का काम पूरा किया गया।

गुरुद्वारा बेर साहिब की तरफ श्रद्धालूओं के आने-जाने को आसान बनाने के एक और कदम के तौर पर पवित्र बेईं पर 9.30 करोड़ रुपए की लागत के साथ तीन उच्च-स्तरीय पुलों का निर्माण किया गया। इसके साथ ही पवित्र बेईं पर दो फुट ओवर ब्रिजों (1.4 करोड़ रुपए) और दो पॉन्टून पुलों (2 करोड़ रुपए) का निर्माण किया गया। इसके अलावा 2.4 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्थानीय विश्राम गृह (रैस्ट हाऊस) का निर्माण किया गया है, जबकि 6 करोड़ रुपए बस अड्डे के नवीनीकरण पर ख़र्च किये गए और 11 करोड़ रुपए की लागत के साथ 66 के.वी सब स्टेशन स्थापित किया गया।

इन कामों का भी नींव पत्थर

इसके अलावा मुख्यमंत्री की तरफ से विरासती मार्ग (3 करोड़ रुपए), 100 एकड़ में बनने वाली गुरू नानक देव गन्ना अनुसंधान और विकास संस्थान कलानौर और बाबा बंदा सिंह बहादुर अजायब घर और घंटा घर (80 लाख रुपए) का नींव पत्थर भी रखा गया। डेरा बाबा नानक हलके में गन्ना अनुसंधान संस्थान समेत सभी विकास प्रोजेक्टों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए सहकारिता और जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कहा कि यह संस्थान गन्ना उत्पादकों के लिए बहुत लाभप्रद सिद्ध होगा। इसके अलावा विरासती मार्ग धार्मिक पर्यटन को उत्साहित करेगा और क्षेत्र का रूप बदल देगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *