पैसे भेजने से लेकर ट्रेन में सफर करने तक, आज से आपके जीवन में हो रहे हैं ये जरूरी बदलाव, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 451 शब्द|📅 01 Dec 2020

currency

नई दिल्ली। आज यानी 1 दिसंबर 2020 से आम आदमी से जुड़े कई तरह के बदलाव होने जा रहे है। इसमें नेट बैंकिंग के जरिए फंड ट्रांसफर करन से लेकर एलपीजी और इंश्योरेंस समेत कुल 5 ऐसे बदलाव हैं, जिनके बारे में आपको जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं न बदलावों के बारे में… क्या है ये बदलाव, आपके लिए जानना जरूरी है।

RTGS सुविधा का फायदा

आज से फंड ट्रांसफर से जुड़े नियम में बदलाव होने जा रहा है। रिजर्व बैंक (RBI) ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) को 24x7x365 उपलब्ध करने का ऐलान किया था। मतलब सीधा है कि अब आप RTGS के माध्यम से चौबीसों घंटे मनी ट्रांसफर कर सकेंगे। वर्तमान में RTGS सिस्टम महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर हफ्ते के सभी कामकाजी दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध होता है।

PNB ATM से पैसे निकालने के नियम में बदलाव

1 दिसंबर से PNB 2.0 (PNB, eOBC, eUNI) वन टाइम पासवर्ड (OTP) बेस्ड कैश विदड्रॉअल सुविधा लागू करने जा रहा है। 1 दिसंबर से रात 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे के बीच PNB 2.0 ATM से एक बार में 10000 रुपये से ज्यादा की कैश निकासी अब OTP बेस्ड होगी। यानी इन नाइट आवर्स में 10000 रुपये से ज्यादा का अमाउंट निकालने के लिए PNB ग्राहकों को OTP की जरूरत होगी। इसलिए ग्राहक अपना मोबाइल साथ लेकर जाएं।

प्रीमियम में कर सकेंगे बदलाव

अब 5 साल के बाद बीमाधारक प्रीमियम की रकम को 50 फीसदी तक घटा सकता है। यानि वह आधी किस्त के साथ भी पॉलिसी जारी रख पाएगा। इससे देश के लाखों बीमा धारकों को फायदा होगा। ये ऐसी पालिसी है, जिसके पास समय से पैसा नहीं है, आधी किस्त बाद में भी जमा कर सकता है।

ये पुलिस है, हवालात में नंगा करके पीटती है, फिर छोड़ने के लिए रिश्वत मांगती है

https://youtu.be/324UbkjJQWU

चलाई जाएंगी कई नई ट्रेनें

आपको बता दें इंडियन रेलवे 1 दिसंबर से कई नई ट्रेनें चलाने जा रहा है। बता दें कोरोना संकट के बाद से रेलवे लगातार कई नई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। अब 1 दिसंबर से भी कुछ ट्रेनों का परिचालन शुरू होने जा रहा है। इसमें झेलम एक्सप्रेस और पंजाब मेल दोनों शामिल हैं। दोनों ट्रेनों को सामान्य श्रेणी के तहत चलाया जा रहा है। 01077/78 पुणे-जम्मूतवी पुणे झेलम स्पेशल और 02137/38 मुम्बई फिरोजपुर पंजाब मेल स्पेशल प्रतिदिन चलेंगी।

बदल जाएंगी रसोई गैस की कीमतें

हर महीने की पहली तारीख को सरकार रसोई गैस यानी LPG सिलेंडरों के दामों की समीक्षा करती है। यानी 1 दिसंबर को भी देशभर में रसोई गैस के दाम बदलेंगे। पिछले महीनों से इन दामों में कोई बदलाव नहीं आया है। रसोई गैस सिलैंडर लोगों के जीवन का अहम हिस्सा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *