प्राचीन पिरामिड के सामने मॉडल ने ख‍िंचवाईं ‘अर्धनग्न’ तस्‍वीरें, मचा बवाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 423 शब्द|📅 02 Dec 2020

pyramid

नई दिल्ली। मिस्र की पुलिस ने प्राचीन पिरामिड के सामने मॉडल की भड़काऊ फोटो खींचने के आरोप में एक फोटोग्राफर को अरेस्‍ट किया है। इस फोटोग्राफर ने राजधानी काहिरा के बाहर स्थित पिरामिड के सामने एक मॉडल की प्राचीन मिस्र में पहने जाने वाले कपड़ों में तस्‍वीरें खींची थीं। इससे पहले ऐसी अफवाह उड़ी थी कि मिस्र की चर्चित फैशन मॉडल सलमा अल-शिमी को अरेस्‍ट कर लिया गया है। हालांकि पुलिस ने सलमा को अरेस्‍ट करने का खंडन किया है।

डेली मेल के मुताबिक मॉडल सलमा अल-शिमी ने अर्द्धनग्‍न अवस्‍था में प्राचीन समय में राजा फेरो के समय में पहने जाने वाले कपड़े पहनकर मकबरे के सामने फोटो खिंचवाई थी। पुरातात्विक महत्‍व के इलाके में इस प्राइवेट फोटोशूट के बाद फोटोग्राफर को अरेस्‍ट कर लिया गया। यही नहीं फोटोग्राफर के मामले को अदालत के पास भेज दिया गया है। इससे पहले पिछले इंस्‍टाग्राम पर बेहद लोकप्रिय सप्‍ताह मॉडल शिमी ने प्राचीन मिस्र में पहने जाने वाले कपड़ों में इन तस्‍वीरों को पोस्‍ट किया था। इन तस्‍वीरों में वह मिस्र के 4700 साल पुराने प‍िरामिड दजोसेर के सामने खड़ी नजर आ रही थीं।

सक्‍कारा को विश्‍व विरासत स्‍थल का दर्जा प्राप्‍त

इन तस्‍वीरों को पोस्‍ट करने के बाद अफवाह उड़ी कि मॉडल को मिस्र की प्राचीन विरासत को नुकसान पहुंचाने वाले कपड़े पहनने और सरकार के नियमों के उल्‍लंघन पर अरेस्‍ट कर लिया गया है। सक्‍कारा प्राचीन मिस्र में करीब 3 हजार साल पहले एक विशाल कब्रिस्‍तान था। इसे विश्‍व विरासत स्‍थल का दर्जा प्राप्‍त है।

रेलवे रोड पर गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा, देखें VIDEO

सोशल मीडिया में इस पिरामिड के सामने भड़काऊ तस्‍वीर खिंचवाने पर लोग भड़क गए। एक यूजर ने कहा, ‘क्‍या इस तरह की तस्‍वीरें ख‍िंचवाना सामान्‍य है?’ पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। साथ ही इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उस कर्मचारी की पहचान की जा सके जिसने तस्‍वीरें खिंचवाने की अनुमति दी थी।

pyramid1

विवाद के बाद मॉडल ने तस्‍वीरों को डिलीट किया

मिस्र की मीडिया के मुताबिक सोमवार को चुपके से इन तस्‍वीरों को मॉडल शिमी के इंस्‍टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया गया। इससे पहले हाल के महीनों में मिस्र की अदालतों ने सोशल मीडिया पर सक्रिय कई लोगों को आक्रामक तस्‍वीरें शेयर करने पर जेल भेज दिया है। इससे पहले वर्ष 2018 में एक कपल ने नग्‍न होकर ग्रेट पिरामिड के सामने तस्‍वीरें खिंचवाई थीं। इसके बाद देशभर में जमकर बवाल हुआ था। अधिकारियों ने एक ऊंट मालिक और युवा महिला गाइड को नग्‍न तस्‍वीरें ख‍िंचने में मदद के आरोप में अरेस्‍ट क‍िया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *