नगर निगम का इंस्पैक्टर 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, दफ्तर में अफरातफरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 239 शब्द|📅 02 Dec 2020

bribe

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान आज नगर निगम अमृतसर में तैनात सैनटरी इंस्पेक्टर हरजिन्दर सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया जबकि वहीं एक अन्य मुलाजिम के खिलाफ भी केस दर्ज करके तलाश की जा रही है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दोषी हरजिन्दर सिंह को शिकायतकर्ता रिंकू कुमार, निवासी गेट भगतां वाला, अमृतसर की शिकायत पर विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से 5 हजार रुपए रिश्वत लेते काबू किया गया। प्रवक्ता ने बताया उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि वह नगर निगम अमृतसर में बतौर सफाई सेवक सेवाएं निभा रहा है।

उक्त दोषी सैनटरी इंस्पेक्टर और उसका बिचोला विशाल गिल, जोकि वहीं सफाई सेवक है, की तरफ से उसकी बदली करवाने के बदले 10,000 रुपए की माँग की गई परन्तु सौदा 5000 रुपए में तय हुआ है। विजीलैंस की टीम की तरफ से दोषों की पड़ताल के उपरांत दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में 5 हजार रुपए की रिश्वत के तौर पर लेते हुये सैनटरी इंस्पेक्टर हरजिन्दर सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

रेलवे रोड पर गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा, देखें VIDEO

प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्धी उक्त दोनों दोषियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *