VIDEO: कैप्टन साहब, खेद जताने की बजाए पत्रकार पर हमला करने वाले यूथ कांग्रेस के गुंडों के खिलाफ FIR करवाएं : सरीन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 03 Dec 2020

ashok sareen hikky

डेली संवाद, जालंधर
बुधवार को चंडीगढ़ मे पंजाब यूथ कांग्रस द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निवास पर धरना देने की कोशिश करते समय की गयी पत्थरबाज़ी मे एक प्रमुख टी.वी चैनल के पत्रकार के गंभीर रूप से घायल होने वाली घटना पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा सिर्फ निंदा करने की बात पर पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट) ने प्रेस नोट जारी कर कड़ी निंदा की है।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह यूथ कांग्रस की गुंडागर्दी पर खेद प्रकट करने की बजाए आरोपियों पर क़ानूनी कारवाई करवाएं। पंजाब यूथ कांग्रस प्रधान बरिंदर ढिल्लो को निलंबित करें क्योंकि उनके नेतृत्व मे पत्थरबाज़ी कर यूथ कांग्रस ने दूसरी बार ट्रैक्टर जलाने के बाद अराजकतावादी विचारधारा का प्रमाण दिया है।

सरीन ने कहा कि पंजाब यूथ कांग्रेस को पंजाब को नशामुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त करने, नौजवानों को घर-घर नौकरी, स्मार्ट फ़ोन, बेरोज़गारी भत्ता देने, व्यापारियों को सस्ती बिजली, शहरों को हाउस एवं प्रॉपर्टी टैक्स ख़त्म करने एवं पंजाब के किसानों का 90 हज़ार करोड़ क़र्ज़ा माफ एवं 300 करोड़ गन्ने का बकाया दिलाने के लिए धरना लगाना चाहिए।

जनता से वोट लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनावों से पहले पवित्र गुटका साहिब लेकर क़सम खाकर सैंकड़ों वादे किए परंतु उनको पूरा करने के मामले मे कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। इसलिए यूथ कांग्रेस को पंजाब सरकार की नाकामिया छुपाने वाली कोशिशों को छोड़ पंजाब के मुख्यमंत्री को जगाने एवं उनके द्वारा जनता से किए गये सैकड़े वादे याद दिलाने के लिए धरने प्रदर्शन करने चाहिए।

गोदी मीडिया के पत्रकारों को “ढा लो’, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *