
डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के कई सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले जालंधर के दीनानाथ जायसवाल को अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। दीनानाथ जायसवाल के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर पंजाब समेत, हिमाचल, जम्मू एवं कश्मीर, हरियाणा और दिल्ली के कारोबारियों ने बधाई दी है।
अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रवक्ता संजय जायसवाल ने बताया कि दीनानाथ जायसवाल पंजाब के व्यापार जगत से लेकर धार्मिक और राजनीतिक संगठनों में खासे सक्रिय हैं। दीनानाथ जायसवाल की सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।
गोदी मीडिया के पत्रकारों को “ढा लो’, देखें VIDEO
वहीं, इस नियुक्ति पर दीनानाथ जायसवाल ने कहा है कि वे हमेशा से कारोबारियों और व्यापारियों की हितों को लेकर पंजाब समेत उत्तर भारत के सभी मंचों पर बात करते आए हैं। उन्होंने कहा कि कारोबारियों के हितों से जुड़े हर मुद्दे केंद्र सरकार से लेकर पंजाब की कैप्टन सरकार के समक्ष रखते आए हैं।
दीनानाथ जायसवाल के राष्ट्रीय सचिव बनने पर संजय जायसवाल, संजीव जायसवाल, विनोद जायसवाल, हरीश जायसवाल, दीपक गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, जयराम जायसवाल, जनता एकता दल, भारत नगर वेलफेयर सोसाइटी, भारत नगर जागरण कमेटी समेत तमाम राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।









