जालंधर के नामी परिवारों की नाबालिग बेटी और बेटा लापता, मैक्लोडगंज में देखे गए, खोजबीन में जुटी पुलिस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 03 Dec 2020

जालंधर के नामी परिवारों की नाबालिग बेटी और बेटा लापता, मैक्लोडगंज में देखे गए, खोजबीन में जुटी पुलिस

डेली संवाद, धर्मशाला/जालंधर
जालंधर (Jalandhar) शहर के दो नामी परिवारों के नाबालिग बच्चे गायब हैं। इसमें एक लड़का और एक लड़की लापता है। कहा जा रहा है कि दोनों को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा धर्मशाला (Dharamshala) में देखा गया है। दोनों बच्चों को उनके माता-पिता पंजाब और हिमाचल प्रदेश के शहरों में ढूंढ रहे हैं।

इन दोनों बच्चों के परिजन भी उनकी तलाश में धर्मशाला की खाक छान रहे हैं। उनकी लोकेशन मैक्लोडगंज में बताई जा रही है। लड़की के पिता मैक्लोडगंज में पहुंच कर लोगों से फोटो दिखा कर लड़की को ढूंढ रहे हैं। धर्मशाला होटल एसोसिएशन ने दोनों को यहां पर देखे जाने की पुष्टि भी की है। जालंधर की पुलिस भी धर्मशाला पुलिस से संपर्क कर रही है। अभी इतना तो पता चल गया है कि लड़का और लड़की धर्मशाला, मैक्लोडगंज में दो दिन पहले दोनों देखे गए हैं। लेकिन उनकी रिहायश का पता नहीं चल सका है कि वह अभी वर्तमान में कहां पर रह रहे हैं।

missing

परिजन तलाश कर रहे हैं

पुलिस के साथ शेयर की जानकारी में बताया गया है कि किशोर और किशोरी बीते सप्ताह से जालंधर से लापता हैं। इनके मोबाइल की अंतिम लोकेशन मैक्लोडगंज में पाई गई है। दोनों नाबालिग हैं और जालंधर के नामी परिवारों से संबंध रखते हैं। इसके लिए दोनों के परिजनों ने एक पोस्टर भी जारी किया है, जिममें यह लिखा है कि यह 26 नवंबर को होशियारपुर में देखे गए हैं और इसकी सूचना मिलने पर या देखे जाने पर उन्हें सूचित किया जाए. परिजन दोनों की गुमशुदगी से काफी परेशानी में हैं। (साथ में News18 से इनपुट)

गोदी मीडिया के पत्रकारों को “ढा लो’, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *