डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम हाउस में अधिकारियों और कर्मचारियों को कौंसलरों द्वारा बेइज्जत किए जाने को लेकर नगर निगम के कर्मचारी यूनियन ने निगम कमिश्नर को पत्र लिखा है। निगम कर्मचारी युनियन ने मांग की है कि नगर निगम की हाउस की बैठक में दर्जा दो, तीन और चार वाले मुलाजिम उपस्थित नहीं होंगे।
नगर निगम कर्मचारी यूनियन ने निगम कमिश्नर को पत्र लिख कर कहा है कि कौंसलरों द्वारा निगम हाउस की मीटिंग पर मौके पर ही सवाल कर जवाब मांगा जाता है, ये संवैधानिक नहीं है। अगर मौके पर कोई कर्मचारी जवाब नहीं दे पाता है तो कौंसलर उसकी बेइज्जती और हूटिंग करते हैं।
गोदी मीडिया के पत्रकारों को “ढा लो’, देखें VIDEO
https://youtu.be/4IUO1gFnOas
पत्र में लिखा है कि पिछले दिनों निगम हाउस की बैठक में कुछ ऐसा ही हुआ। कौंसलरों ने माइक छीन लिया और एजैंडा छीन कर फेंक दिया। जिससे नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी बेहद आहत हैं, यही नहीं इस घटना के बाद से कर्मचारियों में नाराजगी है। जिससे निगम हाउस की बैठक में अब दो, तीन और चार श्रेणी के कर्मचारी मौजूद नहीं होंगे।
पढ़ें नगर निगम कर्मचारियों की चिट्ठी