Hyderabad : ओवैसी के गढ़ में भाजपा को मिल रहा है भारी बहुमत, AIMIM तीसरे तो कांग्रेस चौथे नंबर पर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 301 शब्द|📅 04 Dec 2020

haydrabad election

हैदराबाद। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के लिए शुक्रवार का दिन काफी अहम है। आज नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना हो रही है। निगम के 150 वार्डों के लिए 1,122 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इस बार का निगम चुनाव इसलिए खास है क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार के केंद्रीय नेतृत्व ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकी है।

ऐसे में यह देखना होगा कि यहां असदुद्दीन ओवैसी और के चंद्रशेखर राव का कब्जा बरकरार रहता है या फिर भाजपा तीन वार्डों से ज्यादा पर जीत दर्ज करेगी। फिलहाल सामने आए शुरुआती रुझानों में भाजपा एआईएमआईएम और टीआरस को पछाड़कर सबसे आगे चल रही है। भाजपा के खाते में 85 सीटें जाती हुई दिख रही हैं।

कंगना रणौत ने कांग्रेस पर कसा तंज

हैदराबाद चुनाव पर अभिनेत्री कंगना रणौत ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘प्रिय कांग्रेस जहां एक तरफ आपके शासन वाले राज्यों में अव्यवस्था है और वे पूरे दिन कंगना का नाम जपते रहते हैं। वहीं ध्यान दें कि भाजपा अपने सबसे कठिन आलोचकों के दिलों पर राज कर रही है और नए क्षेत्रों में जीत हासिल कर रही है।’

किस पार्टी के कितने प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में

इस बार नगर निगम चुनाव में 150 सीटों पर 1,122 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा ने 149 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। वहीं, टीआरएस ने सभी 150 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने 146 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सिर्फ 51 उम्मीदवार ही चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा, टीडीपी के 106, सीपीआई के 17, सीपीएम के 12, निर्दलीय के 415 और अन्य पार्टियों से 76 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

ये जालंधर पुलिस है, हवालात में नंगा करके पीटती है, फिर छोड़ने के लिए रिश्वत मांगती है

https://youtu.be/324UbkjJQWU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *