कोरोना वैक्सीन को लेकर PM मोदी का बड़ा ऐलान, कुछ हफ्तों में तैयार हो जाएगा टीका, कीमत पर फैसला राज्यों से चर्चा के बाद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 431 शब्द|📅 04 Dec 2020

pm modi

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोना के मुद्दे पर आज ऑल पार्टी मीटिंग (सर्वदलीय बैठक) बुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। मीटिंग में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन के लिए अब अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हम वैक्सीन पाने की दहलीज पर हैं। कुछ हफ्तों में टीका तैयार होगा।’ वैक्सीन कंपनियों से चर्चा के बाद मोदी की यह पहली अहम बैठक है।

पीएम मोदी ने इस बैठक में वैक्सीन को लेकर बड़ी बात कही और बताया कि कुछ हफ्तों में ही वैक्सीन आने की उम्मीद है। पीएम मोदी ने संकेत दिए कि कोरोना की वैक्सीन पहले बुजुर्गों, कोरोना वॉरियर्स को मिल सकती है। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि अभी आठ ऐसी वैक्सीन हैं, जो ट्रायल के चरण में बनी हुई हैं।

वैक्सीन की कीमत पर क्या बोले पीएम?

पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर मिलेगी, वैज्ञानिकों की ओर से मंजूरी मिलते ही इसपर काम शुरू हो जाएगा। भारत एक विशेष सॉफ्टवेयर पर काम कर रहा है जो हर किसी को वैक्सीन पहुंचाने पर ट्रैकिंग करेगा। पीएम मोदी ने बताया कि केंद्र सरकार बड़े स्तर पर वैक्सीन वितरण को लेकर काम कर रही है, जो राज्य सरकार की मदद से जमीन पर उतारा जाएगा।

सरकार ने एक नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप बनाया है, जिसकी सिफारिश के अनुसार से ही काम होगा। वैक्सीन की कीमत क्या होगी, इसपर केंद्र और राज्य मिलकर फैसला लेंगे। कीमत पर फैसला लोगों को देखते हुए किया जाएगा और राज्य की इसमें सहभागिता होगी। पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath singh), गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah), स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बैठक में मौजूद थे। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी और राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी बैठक में शामिल थे।

महामारी के बीच दूसरी बार सर्वदलीय बैठक

कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से यह दूसरी बार है जब सरकार ने कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद के शीतकालीन सत्र के आयोजन पर चर्चा हो सकती है, जो कि बजट सत्र के साथ जोड़ा जा सकता है,जो आमतौर पर जनवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू होता है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने गुरुवार को मांग की कृषि सुधार कानूनों, चीनी आक्रमण और कोविड -19 संकट के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध जैसे देश में विभिन्न दबाव वाले मुद्दों पर बहस करने के लिए संसद का शीतकालीन सत्र जल्द से जल्द आयोजित किया जाए।

ये जालंधर पुलिस है, हवालात में नंगा करके पीटती है, फिर छोड़ने के लिए रिश्वत मांगती है

https://youtu.be/324UbkjJQWU

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *