कैप्टन के मंत्री का बादल पर तंज, कहा – ‘बादल परिवार पंथ और पंजाब पर चढ़ी अमर बेल है’

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 490 शब्द|📅 05 Dec 2020

balbir sidhu

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज यहाँ कहा है कि बादल परिवार द्वारा पंजाबियों ख़ासकर किसानों के हितों के साथ की गई गद्दारी के कारण पंजाब के लोग इसको कभी भी माफ नहीं करेंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा है कि हरसिमरत कौर बादल ने सिफऱ् अपनी कुर्सी बचाने के लिए किसानी और पंजाब को तबाह करने वाले काले कानूनों की पहले मंत्रीमंडल में हिमायत की और फिर प्रकाश सिंह बादल समेत पूरे बादल परिवार ने लगातार चार महीने इनके हक में अंधाधुंध प्रचार किया।

बादल परिवार ने यहाँ तक कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह किसानों को गुमराह करके उनका नुक्सान कर रहे हैं क्योंकि यह खेती कानून लागू होने से उनका बहुत भला होने वाला है। उन्होंने कहा कि कि बादल परिवार ने इन कानूनों का विरोध सिर्फ उस समय किया जब उनको एहसास हो गया कि पंजाब के लोगों ने उनके किसी भी सदस्य को घर से नहीं निकलने देना।

ये जालंधर पुलिस है, हवालात में नंगा करके पीटती है, फिर छोड़ने के लिए रिश्वत मांगती है

https://youtu.be/324UbkjJQWU

सिद्धू ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल द्वारा सस्ती शोहरत कमाने के लिए ‘पद्म विभूषण’ पुरुस्कार वापस करने के ऐलान का कोई मायना नहीं है क्योंकि यह कार्यवाही रोगी को मौत के बाद दी जाने वाली दवा देने की तरह है। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल को यह पुरुस्कार भी केंद्र सरकार द्वारा हरसिमरत कौर बादल के मंत्री पद के बदले पंजाब के हितों को मोदी सरकार के पास गिरवी रख देने के कारण ही दिया गया था।

स्वास्थ्य मंत्री ने श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार साहिब को विनती की है कि अकाल तख़्त साहिब की तरफ से प्रकाश सिंह बादल को किसी समय पर दिए गए पंथ रत्न फर्ख-ए-कौम का पुरुस्कार वापस ले लेना चाहिए क्योंकि यह व्यक्ति पिछले दो दशकों से पंथ और पंथक संस्थाओं पर अमर बेल बनकर छाया हुआ है। अमर बेल की तरह बादल परिवार ने अपनी दौलत तो हज़ारों गुणा बढ़ा ली है परन्तु पंथ और पंजाब बहुत कमज़ोर हो गये हैं।

किसानों को कड़ा और लंबा संघर्ष लडऩा पड़ रहा है

सिद्धू ने कहा कि अगर शिरोमणि अकाली दल ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली धारा 370 ख़त्म करने, राज्य का दर्जा ख़त्म करके जम्मू कश्मीर को केंद्रीय शासित प्रदेश बनाने और नागिरकता संशोधन कानून पास करते समय ही अकाली दल ने राज्यों और अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों का हनन करने वाले कानूनों का विरोध किया होता तो मोदी सरकार की खेती सम्बन्धी काले कानून लाने की हिम्मत नहीं होती।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो किसान विरोधी कानूनों को वापस करवाने के लिए किसानों को कड़ा और लंबा संघर्ष लडऩा पड़ रहा है उनको बनाने के लिए शिरोमणि अकाली दल भी भारतीय जनता पार्टी के बराबर का दोषी है। उन्होंने कहा कि यह बात पंजाब का बच्चा बच्चा जानता है इसलिए शिरोमणी अकाली दल पर काबिज़ बादल परिवार को अब कोई मुँह लगाने को तैयार नहीं है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *