अकाली दल की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल की तबियत बिगड़ी, PGI में एडमिट

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 187 शब्द|📅 06 Dec 2020

harsimrat-kaur-badal

डेली संवाद, चंडीगढ़
अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पत्नी व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। पीजीआई में भर्ती करवाने से पहले हरसिमरत कौर बादल का कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

जानकारी के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई में एडमिट कराया गया है। पीजीआई में उन्हें इमरजेंसी वार्ड में आइसोलेशन में रखा गया है। वो फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

आपको बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की बहू और अकाली दल के मुखिया सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। वो केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री थीं। उन्होंने कृषि कानूनों के विरोध में मोदी सरकार से इस्तीफा दे दिया था।

ये जालंधर पुलिस है, हवालात में नंगा करके पीटती है, फिर छोड़ने के लिए रिश्वत मांगती है

https://youtu.be/324UbkjJQWU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *