किसानों के हक में उतरी कांग्रेस, पंजाब के सभी सांसद कल दिल्ली के जंतर-मंतर पर देंगे धरना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 201 शब्द|📅 06 Dec 2020

congress

डेली संवाद, लुधियाना
कृषि बिल पर किसानों के आंदोलन के बीच कांग्रेस ने ऐलान किया है कि उनके सभी सांसद दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस ने कहा है कि किसानों के साथ मोदी सरकार धक्केशाही कर रही है। किसान लगातार कई दिनों से दिल्ली बार्डर पर नेशनल हाईवे पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी मांगें नहीं मान रही है।

लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा है कि केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान जत्थेबंदियां लगातार संघर्ष कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार इसे लेकर कतई गंभीर नहीं है। इसलिए अब कांग्रेस सांसदों की तरफ से भी किसानों के हक के लिए कल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पंजाब कांग्रेस के सभी 8 सांसद कल जंतर-मंतर पर अपना धरना प्रदर्शन करेंगे।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों को लेकर किसानों में जबरदस्त आक्रोश है। जिसे लेकर करीब तीन महीने से संघर्ष चल रहा है। किसान संगठन लगातार दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

ये जालंधर पुलिस है, हवालात में नंगा करके पीटती है, फिर छोड़ने के लिए रिश्वत मांगती है

https://youtu.be/324UbkjJQWU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *