आंदोलन के बीच दिल्ली में एनकाउंटर, 5 आतंकी गिरफ्तार, किसानों और पुलिस में टकराव करवाने की थी साजिश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 07 Dec 2020

khalistani

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए शकरपुर इलाके से पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो आतंकी खालिस्तान के और तीन कश्मीरी इस्लामिक आतंकी संगठन के हैं। इनके पास से 100000 रुपये, हथियार और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। शकरपुर से गिरफ्तार पांच लोगों में से एक की पहचान पंजाब के शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह के हत्यारे के रूप में की जा रही है। उसकी भूमिका तलाशी जा रही है।

दिल्ली पुलिस इनका किसान संगठनों से लिंक खंगालने में जुटी हुई है। ये दिल्ली में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए आए थे। इन्हें मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के कार्यालय में आतंकियों से पूछताछ जारी है। स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने कहा, ‘दिल्ली के शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो पंजाब के, तीन कश्मीर के हैं। उनके पास से हथियार और दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आतंकियों को आईएसआई के नारकोटेररिज्म समूह का समर्थन प्राप्त है। आतंकी संगठन के नाम की पुष्टि होना अभी बाकी है।’ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि इनपुट्स में कहा गया है कि कुछ शरारती तत्व प्रदर्शनकारियों में घुसकर माहौल को बहुत ज्यादा खराब कर सकते हैं।

किसान और पुलिस के बीच टकराव पैदा करना चाहते थे ये तत्व

ये शरारती तत्व चाहते हैं कि किसान और पुलिस के बीच टकराव हो। इन शरारती तत्वों को एक संगठन का समर्थन मिला हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये भी बताया था कि कुछ शरारती तत्वों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि प्रदर्शनकारियों के बीच में कुछ लोगों के पास कनाडा समेत कई देशों से कॉल आ रही हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *