भारत बंद से ठीक पहले केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी, राज्यों को दिए कड़े निर्देश, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 332 शब्द|📅 07 Dec 2020

bharat bandh

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में अपने आंदोलन (Farmers Protest) को तेज करते हुए किसानों ने 8 दिसंबर को ‘भारत बंद’ का ऐलान किया है. इस ऐलान के मद्देनजर सोमवार को केंद्र सरकान ने राज्यों के लिए भारत बंद के दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है. इसके अलावा कोरोना प्रोटोकॉल (Corona Protocol) का पालन कराना और कोई भी अप्रिय घटना न होने देने के लिए राज्यों को निर्देशित किया गया है।

किसान संगठनों के मुताबिक, 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक भारत बंद (Bharat Band) होगा. इस दौरान सभी दुकानें और कारोबार बंद रहेंगे. हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र और राजस्थान में सभी मंडियां बंद रहेंगी, लेकिन शादी के कार्यक्रमों को बंद से छूट दी गई है. एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को भी छूट रहेगी. हालांकि इस दौरान मीडिया के अलावा सभी आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।

शांतिपूर्ण होगा ‘भारत बंद’, गुजरात के किसान भी होंगे शामिल

किसान नेता बलदेव सिंह के मुताबिक, ये बंद शांतिपूर्ण रहेगा. किसी को भी हिंसक होने की इजाजत नहीं दी जाएगी. यदि किसी ने हिंसा की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे. उन्होंने बताया कि इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए गुजरात के 250 किसान बंद को समर्थन देने के लिए दिल्ली आएंगे।

इन विपक्षी दलों ने किया भारत बंद का समर्थन

बताते चलें कि किसानों के भारत बंद को कांग्रेस, टीआरएस, द्रमुक, शिवसेना, समाजवादी पार्टी, एनसीपी, टीएमसी, आरजेडी, आप और वामदलों ने भी अपना समर्थन दिया है. इनके अलावा दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भी बंद का समर्थन किया है. हालांकि आरएसएस से जुड़े भारतीय किसान संघ (BMS) ने इस बंद से अलग रहने की घोषणा की है। उधर, किसान संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी तो वे अपने आंदोलन को और तेज कर देंगे. दिल्ली पहुंचने वाली सड़कें पूरी तरह बंद कर दी जाएंगी. किसी को भी दिल्ली से बाहर आने-जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *