पंजाब भाजयुमो के संगठनात्मक ढांचे में विस्तार, रवि बने उपाध्यक्ष, इन्हें मिली लुधियाना की कमान

Daily Samvad
1 Min Read

Bjp

डेली संवाद, चंडीगढ़
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा संगठन महामंत्री दिनेश कुमार के साथ विचार-विमर्श के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भानुप्रताप द्वारा मोर्चे का संगठनात्मक विस्तार करते हुए रवि बत्रा को भाजपा जनता युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा भानु प्रताप द्वारा कुशाग्र कश्यप को भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला लुधियाना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अश्वनी शर्मा, दिनेश कुमार व भानु प्रताप ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहाकि पार्टी के प्रति उनकी कर्मठता व निष्ठा को देख कर उन्हें इस पद पर नवाजा गया है।

उन्होंने कहा कि यह सभी पार्टी के प्रचार-प्रसार को और आगे बढ़ाते हुए भाजपा की नीतियों व केंद्र सरकार की जन-हितैषी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर-घर पहुँचाने में पूरी लग्न से कार्य करेंगे तथा जनता को पार्टी के साथ जोड़ कर पार्टी को और मजबूत करेंगे।

ये जालंधर पुलिस है, हवालात में नंगा करके पीटती है, फिर छोड़ने के लिए रिश्वत मांगती है

https://youtu.be/324UbkjJQWU















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *