किसान नेताओं की गृहमंत्री के साथ बैठक जारी, किसान नेता राकेश टिकैत बोले- अमित शाह से बातचीत ‘शुभ संकेत’

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 08 Dec 2020

amit-shah-meets-farmer-leader

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को राष्ट्रव्यापी भारत बंद (Bharat Bandh) के बाद 13 किसान नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात करने के लिए पहुंचा. गृह मंत्री और किसान नेताओं के बीच भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के गेस्ट हाउस में बातचीत जारी है. इस बैठक में कृषि सचिव और दूसरे अधिकारी भी शामिल हुए हैं।

बैठक में शामिल किसान नेता रुलदू सिंह नाराज होकर वापस सिंघु लौट गए हैं. उन्होंने बताया कि सरकार हमें बैठके के लिए कंफ्यूस कर रही है. हालांकि बाकी के 12 किसान नेताओं के साथ सरकार बैठक कर रही है।

अमित शाह से बातचीत ‘शुभ संकेत’

भारत बंद के बाद भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने अमित शाह के साथ बैठक को शुभ संकेत माना है. उन्होंने कहा कि तमाम किसानों के साथ हम अमित शाह से मुलाकात करेंगे. और कृषि कानून को लेकर चल रहे मसले को सुलझने की कोशिश करेंगे. उन्होंने आगे कहा था कि हम सिंघु बॉर्डर जा रहे हैं और फिर वहां से गृह मंत्री की बैठक में जाएंगे।

5 दौर की वार्ता के बाद भी नहीं सुलझा मसला

गौरतलब है कि विज्ञान भवन में बीते शनिवार को किसान नेताओं के साथ हुई 5वें दौर की वार्ता पहले हुई थी. जिसमें मोदी सरकार के तीनों मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल और सोम प्रकाश का मिजाज भले ही नरम रहा हो, लेकिन किसान नेता मांगों को लेकर मुखर रहे थे. यहां तक कि जब बात नहीं बनी तो किसान नेताओं ने बायकाट की चेतावनी भी दे डाली. और Yes/No का प्लेकार्ड खेला था. किसान नेताओं ने मंत्रियों से कहा, ‘सरकार कानून वापस लेगी या नहीं, यस या नो में जवाब दीजिए।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *