खुशखबरी : भारत के लोगों को 250 रुपये में मिलेगी कोरोना की वैक्सीन! जल्द होगी डील

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 08 Dec 2020

covid vaccine

नई दिल्ली। पूरी दुनिया को इस वक्त कोरोना की वैक्सीन (Corona Vaccine) का इंतजार है, रोजाना वैक्सीन को लेकर कुछ नई खबरें आ रही हैं. अब खबर है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) और केंद्र सरकार के बीच वैक्सीन की कीमत तय करने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट पर दस्तखत होने जा रहा है।

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया गया है कि सरकार को कोरोना वैक्सीन की बड़े पैमाने पर सप्लाई के लिए सीरम इंस्टीट्यूट (SII) से काफी उम्मीद है, जिसने सोमवार को औपचारिक आवेदन देकर AstraZeneca की वैक्सीन Covishiled के इमरजेंसी उपयोग के लिए अनुमति मांगी है. भारत और सीरम के बीच होने वाले करार के तहत वैक्सीन के एक डोज कीमत 250 रुपए तय की जा सकती है।

ज्यादा ऑर्डर देने पर वैक्सीन सस्ती

इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अदार पूनावाला ने कहा था कि भारत के निजी बाजार में वैक्सीन की कीमत 1,000 रुपये ($13।55) प्रति खुराक होगी, लेकिन ज्यादा सप्लाई के लिए कॉन्ट्रैक्ट करने वाली सरकारें इसे कम दाम पर खरीद सकती हैं।

अदार पूनावाला ये भी कह चुके हैं कि वैक्सीन सप्लाई के लिए सीरम की लिस्ट में पहला नंबर भारत का है. उन्होंने कहा, ‘सीरम बाकी देशों में वैक्सीन की सप्लाई के मुकाबले पहले भारतीयों के लिए दवा की आपूर्ति पर ज्यादा जोर देगा’. एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि फाइजर और एस्ट्राजेनेका की तरफ से विकसित की गईं वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी देने के लिए समीक्षा की जा रही है।

गंभीर मरीजों पर असरदार Covishiled

दरअसल सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ भारत में Covishiled वैक्सीन के ट्रायल के लिए भागीदारी की है. सोमवार को Covishiled के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी के लिए DGCI को भेजे अपने आवेदन में सीरम ने कहा, “क्लीनिकल ट्रायल के चार डाटा से इस बात की पुष्टि हुई है कि कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए इलाज के लिए Covishiled काफी असरदार है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *