किसानों के साथ गृहमंत्री अमित शाह की बैठक खत्म, कानून वापस नहीं लेगी सरकार, कल नया प्रस्ताव देगी, पढ़ें पूरा फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 217 शब्द|📅 08 Dec 2020

amit-shah-meets-farmer

डेली संवाद, नई दिल्ली
नए कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को राष्ट्रव्यापी भारत बंद (Bharat Bandh) के बाद 13 किसान नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के साथ मुलाकात की। लेकिन इस बैठक में कोई ठोस हल नहीं निकल सका। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर भी थे।

किसान संगठनों के किसान नेताओं  और गृह मंत्री के बीच भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के गेस्ट हाउस में बातचीत हुई। इस बैठक में कृषि सचिव और दूसरे अधिकारी भी शामिल हुए हैं। किसान नेता हनन मुल्ला ने कहा कि संशोधन के लिए सरकार लिखित में प्रस्ताव देगी।

हनन मुल्ला ने कहा है कि अमित शाह की तरफ से कहा गया है कि सरकार कल लिखित में प्रस्ताव किसानों को देगी। जिससे अब कल होने वाली बैठक नहीं होगी। किसान इस प्रस्ताव को कल पढ़ेंगे, इसके बाद परसो किसानों के साथ अमित शाह की फिर से बैठक होगी। उन्होंने कहा कि सरकार कानून वापस नहीं लेगी।

बैठक में शामिल किसान लौट आए हैं। किसान नेता हनन मुल्ला ने कहा है कि सरकार जो प्रस्ताव देगी, उस पर किसान स्टडी करेंगे। उन्होंने कहा कि कल कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के साथ होने वाली बैठक में किसान शामिल नहीं होगे। उन्होंने कहा कि सरकार जो प्रस्ताव देगी, उस पर किसान संगठन कल बैठक करेगी।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *