जालंधर में प्रताप बाग के पास गेस्ट हाउस में पुलिस का छापा, कई लड़कियां और लड़के अर्धनग्न हालत में काबू

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 08 Dec 2020
sex life
प्रतीकात्मक फोटो

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के प्रताप बाग के पास शहीद भगत सिंह चौक के नजदीक स्थित एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापा मारा है। आरोप है कि यहां देह व्यापार का धंधा चल रहा था। छापेमारी में कई लड़कियां और लड़के काबू किए गए हैं। गेस्ट हाउस संचालक से इस मामले में पूछताछ की गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले को दबाने में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने प्रताप बाग से आगे और भगत सिंह चौक से पहले जहां कूड़े का डंप बना है, उसके सामने गेस्ट हाउस में छापा मारा है। इस छापेमारी में पुलिस को कई लड़कियां और लड़कें अर्धनग्न अवस्था में पकड़े गए हैं। पुलिस के छापेमारी से वहां भगदड़ मच गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस ने जैसे ही छापा मारा, कुछ लड़कें गेस्ट हाउस से भागते नजर आए। इस दौरान प्रताप बाग की तरफ खाली पड़े इलाके में लड़के भाग खड़े हुए। पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस के कमरे खुलवाए तो अंदर का माजरा स्तब्ध करने वाला था। वहां लड़के और लड़कियां अर्धनग्न हालात में थे।

राजनीतिक दबाव में मामले को रफा-दफा की कोशिश

छापेमारी के दौरान ही राजनीतिक दबाव भी शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि गेस्ट हाउस संचालक ने कांग्रेस के एक नेता से पैरवी कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश में है। फिलहाल पुलिस ने इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है।

रेलवे रोड पर गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा, इलाका निवासियों ने किया प्रदर्शन

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *